{"_id":"5d349b858ebc3e6ce3782e1b","slug":"crime-bareilly-news-bly3695004168","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा तस्कर के कॉलेज की मान्यता रद कराने की तैयारी में लगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा तस्कर के कॉलेज की मान्यता रद कराने की तैयारी में लगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डोडा माफिया नजमुल की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस ने उसके अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज की मान्यता रद और सील कराने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए एक रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे डीएम के पास भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही उस पर कार्रवाई हो सकती है।
विगत 15 जुलाई को पुलिस की स्पेशल टीम ने डोडा माफिया नजमुल के ककराला स्थित अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज में छापामारी की थी। इस दौरान मौके से तीन लोग पकड़े गए थे, जबकि डिग्री कॉलेज से चार क्विंटल 25 किलो डोडा बरामद हुआ था। कॉलेज परिसर में काफी समय से डोडा का धंधा चल रहा था। बाहर से साबुत डोडा मंगाया जाता था फिर कॉलेज में उसकी पिसाई होती और उसे पैक करके दिल्ली, पंजाब सप्लाई कर दिया जाता था। इस मामले में डोडा माफिया नजमुल समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस तीन लोगों को जेल भेज चुकी है, जबकि नजमुल अभी भी फरार चल रहा है।
इधर, पुलिस लगातार नजमुल पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने नजमुल के डिग्री कॉलेज को सील कराने की तैयारी कर ली है। इसके लिए एक फाइल बनाकर सीओ ऑफिस भेजी गई है। बताया जा रहा है कि खुलेआम चल रहे इस धंधे की वजह से पुलिस उसकी मान्यता भी रद कराएगी।
विज्ञापन
...तो अब्दुल्ला को बचा गई पुलिस
- अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज जिसके नाम पर चल रहा है, पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि अब्दुल्ला डोडा माफिया का बेटा है। डोडा माफिया ने उसके ही नाम पर कॉलेज खोला था। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से पुलिस पर उंगली उठनी शुरू हो गई है।
नजमुल की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके कॉलेज की मान्यता रद की जाएगी और कॉलेज को सील किया जाएगा।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी