फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

सपा नेता के घर डकैती का मामला- खुलासा न होने से खफा परिवार 24 से थाना गेट पर देगा धरना

Tue, 17 Dec 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
crimc
फरीदपुर। सपा नेता के घर पड़ी 20 लाख की डकैती का अब तक खुलासा न होने से नाराज परिवार ने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। परिवार ने एलान किया है कि 24 दिसंबर से थाना गेट के सामने धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस चेतावनी से पुलिस में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान नई बस्ती निवासी सपा नेता शराफत अली के घर 15 दिन पूर्व डकैतों ने धावा बोलकर 20 लाख का डाका डाला था। तब एसएसपी और डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे की बात कही थी। कई टीमें डकैती का खुलासा करने में लगाईं गईं, लेकिन 15 दिन बीत गए पर पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। उधर, पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को 22 से 24 लाख का माल डकैती में जाने का लिखित ब्योरा दिया था, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट में 20 लाख का जिक्र किया है। पीड़ित शराफत अली का कहना है कि पुलिस ने डकैती कांड के खुलासे के नाम पर काफी लोगों को उठाकर पूछताछ की। इससे उनकी रंजिश और बढ़ गई है। दूसरी तरफ डकैती कांड का खुलासा भी नहीं हो सका। पुलिस ने जो सुरक्षा उपलब्ध कराई थी, वह भी चार दिन बाद ही हटा ली। सपा नेता सलामत अली का कहना है कि उनके परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटना के बाद पांच दिन तक तो तेजी दिखाई, लेकिन बाद में शिथिल हो गई। शराफत अली का कहना है कि 23 दिसंबर तक पुलिस ने डकैती कांड का खुलासा नहीं किया तो अगले दिन से वह परिवार के साथ थाना गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed