{"_id":"5df7dec98ebc3e87e915cadf","slug":"crimc-bareilly-news-bly3883143127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर की चोट से हुई युवती की मौत, टूटी मिलीं कई हड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर की चोट से हुई युवती की मौत, टूटी मिलीं कई हड्डियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपुला पुल से कूदकर जान देने का मामला
युवती और उसके भाई बहन कुछ साल से दिल्ली के नरेला में रहकर फैक्टरी में काम करते थे। नरेला के युवक राम के साथ युवती की छोटी बहन गुरुवार को चली गई और दोनों ने शादी कर ली। बताते हैं कि राम के दिल्ली निवासी दोस्त से इस युवती का प्रेमप्रसंग था। किसी वजह से प्रेमी ने कुछ दिन से युवती से बात करना बंद कर दिया तो वह अवसाद में आ गई। रविवार को घर से घूमने की बात कहकर निकली और शाम पांच बजे बहनोई राम को फोन करके प्रेमी की बेवफाई के बारे में बताया और चौपुला पुल से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को हुए पोस्टमार्टम में उसकी मौत की वजह सिर की चोट और कई अंग फटने की वजह से अत्यधिक खून बहने से होना बताई र्गई। पुल से कूदने के कारण युवती के दोनों पैरों में घुटने से ऊपर फ्रेक्चर थे। कई अन्य हड्डियां भी टूटी मिलीं। युवती के भाई ने बताया कि उनके बुलावेे पर भी बहन और बहनोई नहीं आए। लेकिन उन्हें किसी से गिला नहीं है, वह पुलिस को भी बता चुके हैं कि कोई कार्रवाई नहीं करनी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद परिवार ले गया शव, कार्रवाई से इनकार
बरेली। प्रेमी से अवसाद के चलते रविवार शाम चौपुला पुल से कूदने वाली युवती की मौत सिर में आई चोट से हुई। उसकी कई हड्डियां भी टूटी मिली हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उसका शव परिवार वालों को सौंप दिया। परिवार ने किसी कार्रवाई से इनकार किया है।युवती और उसके भाई बहन कुछ साल से दिल्ली के नरेला में रहकर फैक्टरी में काम करते थे। नरेला के युवक राम के साथ युवती की छोटी बहन गुरुवार को चली गई और दोनों ने शादी कर ली। बताते हैं कि राम के दिल्ली निवासी दोस्त से इस युवती का प्रेमप्रसंग था। किसी वजह से प्रेमी ने कुछ दिन से युवती से बात करना बंद कर दिया तो वह अवसाद में आ गई। रविवार को घर से घूमने की बात कहकर निकली और शाम पांच बजे बहनोई राम को फोन करके प्रेमी की बेवफाई के बारे में बताया और चौपुला पुल से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को हुए पोस्टमार्टम में उसकी मौत की वजह सिर की चोट और कई अंग फटने की वजह से अत्यधिक खून बहने से होना बताई र्गई। पुल से कूदने के कारण युवती के दोनों पैरों में घुटने से ऊपर फ्रेक्चर थे। कई अन्य हड्डियां भी टूटी मिलीं। युवती के भाई ने बताया कि उनके बुलावेे पर भी बहन और बहनोई नहीं आए। लेकिन उन्हें किसी से गिला नहीं है, वह पुलिस को भी बता चुके हैं कि कोई कार्रवाई नहीं करनी है।
विज्ञापन