{"_id":"5df7dec68ebc3e87ec7ff684","slug":"crimc-bareilly-news-bly3882513196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो संदिग्ध उठाए, एक को पीड़ित ने पहचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो संदिग्ध उठाए, एक को पीड़ित ने पहचाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचास हजार में किशोरी को हिमाचल में बेचने का मामला
भमोरा। थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म कर उसे हिमाचल प्रदेश में बेचने के मामले में दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया है। युवती ने इनमें से एक को पहचान भी लिया। जबकि आरोपी इंकार कर रहा था कि वह लड़की को जानता तक नहीं है। पुलिस अब कॉल रिकार्ड के आधार पर जांच कर रही है।
गांव की 15 वर्षीय किशोरी को लेकर शनिवार रात थाने आए पिता ने बताया था कि 10 दिसंबर को उनकी बेटी बल्लिया बाजार गई थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया। किशोरी ने इनमें से एक युवक पर नशा सुंघाकर ले जाने और दो दिन तक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट कराई थी। बताया कि हिमाचल प्रदेश में उसे 50 हजार में बेच दिया था। मौका देखकर वह भाग निकली और ऊना रेलवे स्टेशन पर मिली चंदौसी की महिला की मदद से घर पहुंच सकी। चूंकि किशोरी और परिवार ने किसी को नामजद नहीं कराया और दो अज्ञात युवकों पर रिपोर्ट कराई तो इसलिए पुलिस ने उसकी बताई कहानी पर भरोसा करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी।
पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया। इनमें एक आरोपी रामेश्वर नाम के युवक को किशोरी ने पहचान लिया। कहा कि यही उसे लेकर गया था। आरोपी की छवि उसके गांव में भी ठीक नहीं है। पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और उस पर दो बच्चे हैं। दूसरी पत्नी से भी एक बच्ची हैं। आरोपी कह रहा था कि वह किशोरी को जानता तक नहीं। पुलिस ने उसके दोस्त दूसरे आरोपी को भी थाने में बैठा लिया है जो देवचरा में ढाबा चलाता है। पुलिस दोनो से पूछताछ कर रही है। एसओ श्याम सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।