{"_id":"5de570178ebc3e54953627aa","slug":"crimc-bareilly-news-bly3863987139","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार शादी में गया, चोरों ने खंगाल लिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार शादी में गया, चोरों ने खंगाल लिया घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के साथ ही बढ़ने लगीं चोरी की घटनाएं
विज्ञापन
सीबीगंज। सर्दी शुरू होते ही चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। मथुरापुर गांव में चोरों ने एक घर से एक लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मथुरापुर निवासी इरफान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह परिजन के साथ एक शादी समारोह में गए थे। रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्से से नकदी और जेवर समेत एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सोमवार सुबह वह घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। बता दें कि पिछले दिनों जौहरपुर गांव में चोरों ने दो घरों से हजारों की नकदी समेत लाखों का जेवर चोरी कर लिया था। इसके बाद महेशपुरा में भी तीन घरों को चोरों ने खंगाल लिया था। महीना भर पहले बंडिया गांव में एक सराफ की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने लाखों का माल पार कर लिया था।

ईंटें चोरी करते पकड़ा पूर्व सैन्यकर्मी
बरेली। ईंट विक्रेताओं ने सड़क किनारे रखीं ईंटें चोरी करने वाले रिटायर्ड सैन्यकर्मी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में ईंटों की कीमत दोने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लाल फाटक के आसपास सड़क किनारे रखकर ईंटें बेचने वाले लोगों ने बताया पिछले कई दिनों से उनकी ईंटें चोरी हो रही थीं। उन्होंने निगरानी शुरू की तो सोमवार सुबह करीब चार बजे एक व्यक्ति को बोरी र्में इंटें भरकर स्कूटी से ले जाते पकड़ लिया। पूछताछ में वह पूर्व सैन्यकर्मी निकला तो पुलिस को सौंप दिया। कैंट थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन