{"_id":"5dc08b198ebc3e93be6361e2","slug":"crimc-bareilly-news-bly3827142143","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने एसएसपी को लिखी चिट्ठी- इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को जिले से बाहर भेजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने एसएसपी को लिखी चिट्ठी- इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को जिले से बाहर भेजें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मल्साखेड़ा के भाजपा नेता मोतीराम वर्मा की पैरवी पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने एसएसपी को पत्र भेजकर सीबीगंज थाना प्रभारी बच्चू सिंह यादव का लोकसभा क्षेत्र से बाहर ट्रांसफर करने को कहा है। बच्चू सिंह पर चार साल पहले सपा शासन में शीशगढ़ इंस्पेक्टर रहने के दौरान मोतीराम का उत्पीड़न करने का आरोप है। मोतीराम ने दावा किया कि अब कोर्ट से भी उन्हें क्लीनचिट मिली है। सीओ टू को बच्चू सिंह की भूमिका की जांच सौंपी गई है।
शेरगढ़ के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे मोतीराम वर्मा ने बताया कि 2015 में सपा सरकार में बच्चू सिंह यादव शीशगढ़ के इंस्पेक्टर थे। ओलावृष्टि में मदद के नाम पर प्रधान और लेखपाल ने 59 चेक अपात्रों को बांट दिए थे। उनकी शिकायत पर 47 चेक का आरोप सही निकला और लेखपाल को यह धन सरकारी खाते में जमा कराना पड़ा। इससे चिढ़कर प्रधान ने सपा के एक नेता से मिलकर उनके खिलाफ घर के सामने घूर डालकर रास्ता बंद करने की झूठी शिकायत करा दी। उत्पीड़न के खिलाफ उन्होंने धरना प्रदर्शन किया तो बच्चू सिंह ने लेखपाल से तहरीर लेकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उनका राइफल, रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करा दिया। तत्कालीन डीएम गौरव दयाल ने जांच में मोतीराम की बात सही मानी पर कार्रवाई से पहले ही डीएम का ट्रांसफर हो गया। अब 27 अक्तूबर को बहेड़ी कोर्ट ने मोतीराम और उनके परिवार को निर्दोष साबित किया है। उनके असलहों के लाइसेंस भी बहाल किए गए हैं। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह इस सरकार में भी सीबीगंज जैसे महत्वपूर्ण थाने के प्रभारी हैं। उन्हें बरेली लोकसभा क्षेत्र से बाहर ट्रांसफर किया जाए।
फर्जी तहरीर देने वाले लेखपाल पर होगी रिपोर्ट
कोर्ट ने आदेश में टिप्पणी की है मोतीराम आदि पर गलत रिपोर्ट दर्ज कराने वाले लेखपाल चोखेलाल के खिलाफ भी धारा 211 के तहत मुकदमा लिखें। इस बारे में मोतीराम का कहना है कि अब लेखपाल चोखेराम भी इस बात को खुलकर कह रहा है कि उस पर दबाव डालकर पुलिस ने बोलकर तहरीर लिखवाई थी। ऐसे में वह कोर्ट से अपील करेंगे कि इस मामले में इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को भी आरोपी बनाया जाए।
विज्ञापन
मोतीराम वर्मा की शिकायत मुझे मिली थी। चार साल पुराने मामले में अब वह दूसरे थाने में तैनात इंस्पेक्टर को लोकसभा क्षेत्र से बाहर ट्रांसफर करने की बात कह रहे हैं। सीओ टू को जांच दी गई है, उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया जाएगा। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम