{"_id":"5dc08b138ebc3e014f260440","slug":"crimc-bareilly-news-bly3826997164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी का एग्जास्ट हटवाइए साहब..पराठे बनाता है तो धुआं आता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी का एग्जास्ट हटवाइए साहब..पराठे बनाता है तो धुआं आता है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट क्षेत्र के एक रिटायर सैन्यकर्मी ने सोमवार को एसपी क्राइम से अजीबोगरीब शिकायत की। कहा, पड़ोसी ने उसके घर की ओर एग्जास्ट फैन लगवा रखा है। एक फैन पड़ोसी की रसोई में भी लगा है। जब पड़ोसी के घर में पराठे बनते हैं तो धुआं उसके घर में आता है। प्रदूषित हवा के अलावा पड़ोसी का तेज आवाज वाला साउंड सिस्टम भी परेशान कर रहा है। एसपी क्राइम ने कैंट इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कैंट की सद्भावना कॉलोनी निवासी रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने एसपी क्राइम रमेश भारतीय को बताया कि उनका मकान बंद गली के अंतिम छोर पर है। उनके घर से सटे मकान में दो खिड़कियां लगी हैं। इनमें भी रसोई वाली खिड़की में एग्जास्ट फैन लगा है। इससे खाना बनाते वक्त धुआं और प्रदूषित हवा उनके घर में आती है। एक खिड़की से कूड़ा फेंका जाता है। पड़ोसी ने खिड़की के पास ही म्यूजिक सिस्टम लगा रखा है। वह तेज आवाज में गाने बजाता है। इससे भी परेशानी होती है। मांग की कि खिड़कियां बंद कराकर उन्हें दीवार ऊंची कराने की अनुमति दी जाए।