{"_id":"5a0f4a6a4f1c1b69678bc590","slug":"crazy-dogs-in-kalibari-honeymoon-cut-12-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीबाड़ी, शहदाना में पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीबाड़ी, शहदाना में पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा
बरेली।
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर अचानक एक पागल कुत्ते ने कालीबाड़ी और शहदाना इलाके में लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। उसने 12 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया। कुछ लोगों के तो हाथ से मांस तक नोंच लिया। इनमें से आठ लोग दोपहर के वक्त जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचेे।
कालीबाड़ी के रजी ने बताया कि भूरे रंग का एक कुत्ता शहदाना में चार लोगों को काटकर घायल करने के बाद कालीबाड़ी की तरफ आ गया। पुलिस चौकी के पास कुत्ते ने एक राहगीर पर हमला बोल दिया। उसके हाथ में दांत गड़ा दिए और मांस नोंच लिया। जब उसने पत्थर उठाया तो कुत्ता भाग गया। कुछ आगे जाकर उसने दो और लोगाें को काट लिया। कुत्ता अब भी इलाके में घूम रहा है। इससे लोग दहशत में हैं। जिला अस्पताल में 12 बजे ओपीडी में रैबीज वैैक्सीन लगनी बंद हो गई थी, लेकिन जब आठ लोग घायल पहुंचे तो प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता ने वैक्सीन लगाने वाली टीम को दोबारा बुलाकर उन्हें वैक्सीन लगवाई। रजी के साथ कालीबाड़ी के अहमद, प्रवेश पटेल, जाकिर, मुन्ना, प्रभात, शाकिब और मुकेश को वैैक्सीन लगाई गई।