फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Craze for VIP numbers of vehicles increasing revenue of transport Department in Bareilly

वीआईपी नंबरों का क्रेज: डेढ़ लाख रुपये की बाइक... 50 हजार का नंबर; परिवहन विभाग की चांदी

Sat, 07 Oct 2023 01:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Oct 2023 01:53 PM IST
सार

बरेली में वाहनों के वीआईपी नंबरों का खासा क्रेज है। इसके जरिये परिवहन विभाग ने तीन महीने में करीब 63 लाख का राजस्व जुटाया है। कार ही नहीं, बाइक राइडर्स भी वीआईपी नंबरों के लिए मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Craze for VIP numbers of vehicles increasing revenue of transport Department in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोगों में वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों के क्रेज के साथ परिवहन विभाग का राजस्व भी बढ़ा है। बरेली में तीन सीरीज के वीआईपी नंबरों के जरिये परिवहन विभाग ने तीन महीने में करीब 63 लाख का राजस्व जुटाया है। कार के लिए सबसे ज्यादा मांग 0009 और 0001 जैसे नंबरों की है। जिले में 232 वाहनों को मनपसंद नंबरों के जरिये परिवहन विभाग को 36.95 लाख रुपये राजस्व मिला है। 

विज्ञापन


लोग वाहन खरीदने के साथ उस पर मनमाफिक रजिस्ट्रेशन नंबर भी चाहते हैं। परिवहन विभाग इसका ख्याल रखने के साथ अपने राजस्व को भी बढ़ा रहा है। जिले में इस वर्ष बीई, बीवी और बीडब्ल्यू सीरीज के नंबर जारी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम से निभाई दोस्ती... न खोली हिस्ट्रीशीट न लगाई चार्जशीट; किरकिरी के बाद अब बरेली पुलिस करेगी ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीन सीरीज में 232 वाहनों से परिवहन विभाग को 36.95 लाख रुपये राजस्व मिला चुका है। 593 नंबर उस श्रेणी में भी हैं जो बुक किए गए हैं, लेकिन यह वीआईपी नहीं है। वाहन स्वामी इन नंबरों पर रजिस्ट्रेशन चाहते हैं। ऐसे नंबरों से परिवहन विभाग 19.89 लाख रुपये राजस्व जुटा चुका है। 

सबसे अधिक मांग इन नंबरों की 

गौर करने की बात यह है कि कई वाहन स्वामियों को मनमाफिक नंबर नहीं मिले तो उन्होंने उनसे मिलते-जुलते विकल्पों के नंबरों को ही बुक करा दिया। ऐसे 25 नंबरों के जरिये परिवहन विभाग ने 6.58 लाख रुपये जुटाए हैं। वीआईपी की श्रेणी में रखे गए नंबरों में सबसे ज्यादा मांग 0001, 0009 की है। इसके अलावा 0007 भी वाहन स्वामियों का पसंद का नंबर है। शून्य से नौ की संख्या तक वाहन स्वामी नंबर खरीदने में कोई कंजूसी नहीं कर रहे। 

एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि वीआईपी नंबर जारी करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। बीई, बीवी और बीडब्ल्यू सीरीज के नंबरों पर करीब 63 लाख रुपये का राजस्व मिला है। 0009 और 0001 जैसे नंबरोंं की ज्यादा मांग है। बाइकर्स भी मनमाफिक नंबर चाहते हैं। 350 सीसी जैसी बाइकों के लिए नंबरों के बोली 50 हजार रुपये तक पहुंच रही है। 

बाइकों पर भी चाहिए वीआईपी नंबर

महंगी बाइक का युवा वर्ग में क्रेज बढ़ रहा है। इसके साथ इन बाइक पर युवाओं को नंबर भी मनमाफिक चाहिए। रॉयल जावा, रॉयल इनफील्ड, यामाहा और होंडा कंपनी की 350 एचपी स्तर की बाइकों के लिए वीआईपी नंबर की लाइन लग रही है। रॉयल इनफील्ड के चाहने वाहनों को 0077 नंबर भा रहा है। 0005 और 1111 नंबर के लिए 50 हजार रुपये तक की बोली जा रही है। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नंबर बुक करने के साथ लोग परिवहन विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed