{"_id":"6994d0e5eb0c981e19033820","slug":"court-officials-tested-security-with-bomb-alerts-and-dog-squads-bareilly-news-c-4-vns1074-828243-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोर्ट में अलर्ट, बम और डॉग स्क्वायड के साथ अफसरों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोर्ट में अलर्ट, बम और डॉग स्क्वायड के साथ अफसरों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Wed, 18 Feb 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कंट्रोल रूम से लेकर पार्किंग तक सुरक्षा इकाइयों को किया गया सतर्क
बरेली। प्रदेश के न्यायालयों को बम से उड़ाने की आए दिन मिल रहीं धमकियों के बीच मंगलवार को कोर्ट परिसर में अलर्ट जारी किया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बम और डॉग स्क्वायड के साथ कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था परखी। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने भी सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम, लगेज चेकिंग पॉइंट, हवालात और पार्किंग व्यवस्था को देखा। परिसर में विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा मानकों के अनुपालन, सतर्कता को लेकर निर्देश दिए। नोडल न्यायालय सुरक्षा प्रभारी से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान न्यायालय परिसर में आने वाले वादकादियों की सुरक्षा जांच की गई। एसपी सिटी ने सुरक्षा कर्मियों की संख्या में वृद्धि के निर्देश भी दिए हैं।