फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   court

बार चुनाव में 89 फीसदी मतदान

Tue, 17 Dec 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
court
बरेली बार चुनाव - फोटो : अमर उजाला, बरेली

शाम तक चली वोटिंग में 2298 में से 2040 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

विज्ञापन
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में सोमवार को रिकार्ड मतदान हुआ। वकीलों ने जोश ओ खरोश के साथ इसमें हिस्सा लिया। मतदान शाम तक चला।
बार एसोसिएशन में आज विभिन्न पदों के चुनाव में बड़ी संख्या में वकीलों ने हिस्सा लिया। 2298 वकीलों में से 2040 ने अपने मत का इस्तेमाल किया। चुनाव अधिकारी ज्वाला प्रसाद गंगवार ने बताया कि मतदान का प्रतिशत 88.7 रहा। मतदान सुबह एक घंटा देर से 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ। सर्द हवा चलने के कारण सुबह के वक्त मतदान में जोश कुछ कम रहा। दोपहर डेढ़ बजे तक मतदान का प्रतिशत कम रहा और 936 वोट ही पड़े, लेकिन उसके बाद सभी बूथों पर वकीलाें की भीड़ लग गई। शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान जारी रहा।
सुबह से ही वकीलोें की भीड़ मतदान केंद्रों पर लगने लगी थी। अलग-अलग उम्मीदवारों के समर्थकों ने मतदान केंद्र के पास अपनी अपनी मेजें डाल दीं, जिससे वोटरों से वोट की अपील कर सकें। यह मेजें मतदान केंद्र से सौ मीटर की दूरी पर लगाई गईं। जूनियर वकीलों में सबसे ज्यादा जोश नजर आ रहा था।
विज्ञापन

मतदान को जाते वकीलों से वह अपने उम्मीदवार के लिए वोट की अपील कर रहे थे। महिला वोटर ने भी मतदान में जोश के साथ हिस्सा लिया। कुछ उमर दराज वकील भी सहारे से वोट डालने आए। बड़े वकालत खाने की सड़क आज बंद कर दी गई थी। पुलिस का भी बड़ी संख्या में इंतजाम था। 49 पदाें के लिए आज मतदान हुआ, लेकिन मुख्य मुकाबला अध्यक्ष पद पर घनश्याम शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, नीरज शर्मा और अनिल माथुर के बीच है। सचिव पद पर अमर भारती, वीपी ध्यानी और नीलकांत पाठक हैं। मतगणना कल सुबह 9 बजकर तीन मिनट पर शुरू होगी। पहला नतीजा दोपहर दो बजे तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

128 साल के इतिहास में पहली बार हुआ इतना मतदान
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के 128 साल के इतिहास में पहली बार इतना भारी मतदान हुआ। 89 प्रतिशत का मतदान इससे पहले कभी नहीं हुआ। बार सचिव अमर भारती कहते हैं कि अब तक का अधिकतम मतदान 82 प्रतिशत के आसपास है। जबसे वकीलों में मतदान के जरिए पदाधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई तब से इतना मतदान पहली बार हुआ। ।

खूब चली चाय, खाने का भी मजा लिया
बरेली। कड़ाके की सर्दी में सुबह से कचहरी पर जमे वकीलों को आज सुबह-सुबह चाय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। क्यों कि मतदान की वजह से आज आसपास के होटल बंद रहे, लेकिन दोपहर होने तक उम्मीदवारों की तरफ से चाय और खाने का इंतजाम कर दिया गया, जिसका वकीलों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed