{"_id":"5f59351c8ebc3e36860d7b10","slug":"corporation-reduce-waste-collection-and-dumping-ground-bareilly-news-bly4191996179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा कलेक्शन और डंपिंग ग्राउंड का फासला कम करें निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा कलेक्शन और डंपिंग ग्राउंड का फासला कम करें निगम
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों और कर्मचारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने दिए टिप्स
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में बुधवार को स्वछता सर्वेक्षण को लेकर कार्यशाला हुई। केंद्रीय टीम ने अफसरों और कर्मचारियों को शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए टिप्स दिए। ग्रेटर नोएडा से आई केंद्रीय टीम ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन और डंपिंग ग्राउंड के बीच ज्यादा दूरी होने से कचरा फैलता है। इससे वाहनों की आवाजाही में लेटलतीफी, बेवजह का खर्च और समय भी ज्यादा लगता है। टीम इस दूरी को कम करने पर विशेष ध्यान देेने का सुझाव दिया है।
उप्र राज्य रिसोर्स सेंटर फॉर वेस्ट मैनेजमेंट के परियोजना निदेशक अखिलेश गौतम के मुताबिक कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण, शहर के लोगों का सफाई के प्रति नजरिया कैसा है, इस पर निगम को ध्यान देना होगा। डोर टु डोर कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण में सफल होने से ही 75 फीसदी समस्या खत्म हो जाती है। इससे नाला चोक की समस्या से भी निजात मिलती है। उन्होंने कहा कि शहर साफ रखने के लिए लोगों को भी सजग होना होगा। वहीं, जागरूकता अभियान के बाद भी लोग न मानें तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी करनी चाहिए ताकि सफाई व्यवस्था में वह भागीदार बन सकें। इस दौरान नगर आयुक्त अभिषेक आनन्द, संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।