फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   coronavirus in up Young man divorces wife after seeking help from neighbors for hungry children in bareilly

यूपी: भूखे बच्चों के लिए पड़ोसियों से मदद मांगी तो शर्मिंदगी और गुस्से में युवक ने बीवी को दिया तलाक

Fri, 15 May 2020 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 May 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in up Young man divorces wife after seeking help from neighbors for hungry children in bareilly
फाइल फोटो
कोरोना संकट के दौर में लॉकडाउन की बंदिशें क्या-क्या अंजाम नहीं दिखा रहीं। बरेली में बेरोजगारी से जूझता एक युवक भूखे बच्चों के लिए पत्नी के बार-बार पड़ोसियों और रिश्तेदारों से मदद मांगने पर इस कदर आपा खो बैठा कि उसने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और जब पड़ोसियों ने उसके हाथ रोके तो गुस्से में तीन तलाक देकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


दोहरी मुसीबत में घिरी महिला ने फिलहाल मोहल्ले में ही अपनी बहन के घर शरण ली है। समाजसेवी निदा खान से भी मदद मांगी है। एजाज नगर गौटिया में रहने वाली एक युवती की शादी करीब दस साल पहले इलाके के एक युवक से हुई थी। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि पति मेलों में झूले लगाने का काम करते हैं। वह उड़ीसा की रहने वाली हैं। दस साल पहले युवक उड़ीसा के एक मेले में पहुंच था, वहां मुलाकात के बाद उसके साथ बरेली चली आई और यहां प्रेम विवाह कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के मुताबिक लॉकडाउन में धंधा ठप होने की वजह से परिवार पालने में परेशानियां हो रही थीं। जमापूंजी भी इतनी नहीं थी कि खर्च चल सके। बच्चों को भूखा देखकर उसने पिछले दिनों कई बार रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मदद मांगी थी। परिचितों से मदद मांगना पति को अच्छा नहीं लगता था। वह कई बार उससे गालीगलौज कर चुका था।  

बुधवार रात भी घर में राशन खत्म हो गया था। रात तो किसी तरह काट ली लेकिन सुबह वह पड़ोस में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां राशन मांगने चली गई थीं। वहां से लौटी तो पति दरवाजे पर खड़ा मिला। उसने उसे वहीं पर पीटना शुरू कर दिया। 

शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो पति ने गुस्से में तीन तलाक दे दिया और बच्चों के साथ धक्का देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अगली गली में ही रहने वाली अपने बहन के घर चली गई। 

शाम को निदा खान के घर पहुंची। निदा खान ने शुक्रवार दोपहर बुलाया है। इंस्पेक्टर बारादरी नरेश कुमार त्यागी ने मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed