{"_id":"5f3450ab8ebc3e4104548b7e","slug":"corona-s-havoc-mani-janmashtami-not-in-central-jail-bareilly-news-bly416047358","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहरः सेंट्रल जेल में नहीं मनी जन्माष्टमी, जिला जेल में हत्यारोपी बंदी ने दीवार पर बनाए कान्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहरः सेंट्रल जेल में नहीं मनी जन्माष्टमी, जिला जेल में हत्यारोपी बंदी ने दीवार पर बनाए कान्हा
विज्ञापन
जिला जेल में बंदी सुनील कुमार की बनाई कान्हा की पेंटिंग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की मार से जूझ रही जेलें, बंदियों से लेकर स्टाफ तक क्वारंटीन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना की मार से जूझ रही सेंट्रल जेल में इस बार जन्माष्टमी नहीं मनाई गई। यहां 159 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक टेस्ट रिपोर्ट का रिजल्ट आना बाकी है। संक्रमित स्टाफ को बाकी बंदियों से दूर रखा गया है। वहीं जिला जेल में मंगलवार रात जन्माष्टमी की औपचारिकता पूरी की गई।
जिला व सेंट्रल जेल कोरोना संक्रमण से जूझ रही हैं। जिला जेल के दस से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। डिप्टी जेलर तक संक्रमित हैं। यहां सभी को जेल के ही अलग हिस्सों में क्वारंटीन किया गया है। मंगलवार रात यहां जन्माष्टमी पर्व की औपचारिकता निभाई गई। जेल में हत्या के मामले में बंद इज्जत नगर निवासी सुनील कुमार ने दीवार पर कान्हा की पेंटिंग बनाई। इसी का सभी ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर पूजन किया। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि सुनील ने 25 दिन की मेहनत से यह पेंटिंग बनाई है।
सेंट्रल जेल में इस बार किसी तरह का कार्यक्रम नहीं हुआ। जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर का जोर जेल में सामाजिक दूरी का नियम पालन कराने पर है। यहां 149 कैदी और दस कर्मचारी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इन्हें अलग बैरकों में रखा गया है।