फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona: Preparations to protect children from third wave

कोरोना: तीसरी लहर से बच्चों की हिफाजत की तैयारी

Wed, 07 Jul 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Corona: Preparations to protect children from third wave
demo photo - फोटो : अमर उजाला

कोविड चिकित्सालय और नवाबगंज में वार्ड तैयार, तीन और सीएचसी पर काम शुरू

विज्ञापन
बरेली। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के सर्वाधिक प्रभावित होने की आशंका देखते हुए जिला स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। कोविड चिकित्सालय और नवाबगंज सीएचसी पर पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) का निर्माण पूरा हो चुका है। तीन और सीएचसी पर वार्ड बनाने की कवायद चल रही है।
बच्चों पर तीसरी लहर का खतरा कम करने के लिए शासन ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक सीएचसी पर ऑक्सीजन जनरेटर और इंटिग्रेटेड ऑक्सीजन कंट्रोल सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। कोविड चिकित्सालय के इंचार्ज डॉ. क पाही ने बताया कि वार्ड तैयार हो चुके हैं। इसमें दस वेंटिलेटर, दस आईसीयू और 20 ऑक्सीजन बेड का वार्ड बना है। वार्ड में बच्चों के मनोरंजन के साधनों की भी व्यवस्था रहेगी। ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट भी स्थापित हो चुका है। बिजली संबंधी कार्य भी जल्द पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

नवाबगंज में आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड

नवाबगंज सीएचसी पर कोरोना की रोकथाम के लिए आशा वर्कर बच्चों को मेडिकल किट का वितरण कर रही हैं। आठ बेड का कोरोना वार्ड तैयार हो चुका है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजमेर सिंह ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड के साथ इमरजेंसी के तौर पर ऑक्सीजन के तीन सिलिंडर भी लग गए हैं। चार ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की मांग सीएमओ कार्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरगंज, बहेड़ी, आंवला में निर्माण शुरू

कोरोना वार्ड और ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य सीएचसी पर शुरू हो गया है। कोरोना के लिए निर्धारित वार्ड में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इंटिग्रेटेड ऑक्सीजन कंट्रोल सिस्टम के लिए कक्ष बनकर तैयार हो चुका है। चिकित्सा अधीक्षकों के मुताबिक माह भर में सभी कार्य पूरा होने की उम्मीद है। प्लांट के लिए फाउंडेशन व अन्य कार्य पूरे हो चुके हैं।

चार सीएचसी पर कोरोना वार्ड समेत दस-दस बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू का निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ सीएचसी पर कोरोना वार्ड तैयार हो रहा है। जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। - डॉ. सुधीर गर्ग, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed