फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona: Infected NRI missing in Bareilly on British passport

कोरोना : ब्रिटिश पासपोर्ट पर बरेली आया संक्रमित एनआरआई लापता

Sun, 05 Dec 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corona: Infected NRI missing in Bareilly on British passport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
निजी लैब को दिया मोबाइल नंबर और स्थानीय पता निकला गलत, छानबीन में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

सीएमओ ने लैब को नोटिस जारी कर दी कार्रवाई की चेतावनी
एक महिला समेत शहर में चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले
बरेली। ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत के बीच ब्रिटिश पासपोर्ट पर बरेली आए कोरोना संक्रमित एनआरआई के लापता हो जाने से स्वास्थ्य विभाग के अफसर सकते में हैं। एनआरआई ने बरेली की ही एक निजी लैप पर जांच कराई थी। संदेह और परेशान करने वाली बात यह है कि लैब के रिकॉर्ड में उसका पता और मोबाइल नंबर दोनों गलत निकले हैं। सीएमओ ने लैब को नोटिस के साथ कार्रवाई की चेतावनी दी है। शहर में इसके अलावा चार संक्रमित और मिले हैं।
कोरोना संक्रमित एनआरआई के लापता हो जाने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है। लैब पर की गई जांच-पड़ताल में पता चला है कि एनआरआई युवक यूके से करीब 15 दिन पहले गुड़गांव आया था। कुछ दिन पहले यह युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ कार से बरेली पहुंचा था। दो-तीन दिन यहां रहने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई। कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण होने के कारण उसने एक निजी लैब पर अपनी आरटीपीसीआर जांच कराई जिसकी शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उससे संपर्क करने की कोशिश शुरू की लेकिन लैब को दिया गया मोबाइल नंबर गलत निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसके बाद उसके लिखाए गए बरेली के स्थानीय पते पर पहुंची लेकिन पता चला कि एनआरआई ने अपना स्थानीय पता भी गलत दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उधर, चार और संक्रमित मिले हैं। आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक शनिवार को करीब दो हजार सैंपल की जांच हुई जिनमें निजी लैब में जांच कराने वाले चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें तीन बरेली और एक युवक उत्तराखंड का रहने वाला है जो लौट चुका है। उत्तराखंड सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरा... पांच संक्रमित मगर किसी का सोर्स नहीं पता
पिछले महीने 27 नवंबर को इफको टाउनशिप में रहने वाला एक युवक संक्रमित मिला था। दो दिसंबर को रामपुर बाग की रहने वाली एक महिला संक्रमित मिली। इसके बाद अब शनिवार को चार और संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड के युवक को छोड़कर अब जिले में सक्रिय संक्रमित की संख्या पांच है। आशंका जगाने वाली बात यह है कि इनमें से किसी का सोर्स अब तक तलाश नहीं किया जा सका है। यानी जिले में और भी कई संक्रमित हो सकते हैं जो संक्रमण फैला सकते हैं। सर्विलांस सेल प्रभारी के मुताबिक त्रिवटीनाथ मंदिर के पास बीडीए कॉलोनी की गैस एजेंसी संचालक महिला 19 नवंबर को फरीदाबाद में एक शादी में शामिल होने गई थी। उन्होंने मुंबई जाने के लिए आरटीपीसीआर जांच कराई थी जो पॉजिटिव मिली है। महिला होम आइसोलेट है। बिथरी के पदारथपुर गांव के रहने वाले युवक को दुबई जाना था जो जांच में पॉजिटिव मिला है।
डेढ़ महीने बाद एक ही दिन मिले चार संक्रमित
अक्तूबर में सैन्य कर्मियों के बड़ी तादाद में संक्रमित मिलने के बाद अब तक कभी भी एक दिन में चार लोग कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं। नवंबर में एक बार 15 घंटे, दूसरी बार 48 घंटे और तीसरी बार करीब 72 घंटे के लिए बरेली कोरोना मुक्त जिले की सूची में भी शामिल हो चुका है। शनिवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे में लोगों को बेहद सावधान रहने और एहतियात बरतने की जरूरत है।

निजी अस्पतालों में टीम ने की सैंपलिंग
फोकस सैंपलिंग के शेड्यूल के तहत शनिवार को निजी अस्पतालों में मरीजों और स्टाफ की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जो लोग संदिग्ध मिले, उनकी आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। सर्विलांस सेल प्रभारी ने लोगों से मास्क और दो गज की दूरी के साथ लगातार हाथ धोते रहने की अपील की है। आशंका जताई है कि एसिम्प्टोमैटिक संक्रमित बाजार और समारोहों में हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed