फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona found in military

सेना में भी घुसा कोरोना 21 जवान संक्रमित

Sun, 02 Aug 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
corona found in military
बरेली। कोरोना ने सेना में भी घुसपैठ कर ली। शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सेना की अलग-अलग बटालियन, यूनिट और रेजिमेंट में 21 जवानों को संक्रमित पाया गया। इससे खलबली मचने के बाद सेना में जवानों को संक्रमण से बचाने के लिए सख्ती से गाइड लाइन का पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 6 माउंटेन डिवीजन, 404 फील्ड रेजिमेंट, 12 जाट 506 एएससी बटालियन, 346 फील्ड रेजिमेंट यूबी एरिया में एक-एक, 113 इंजीनियर रेजिमेंट में दो और मिलिट्री हॉस्पिटल के एक स्वास्थ्यकर्मी को शुक्रवार को संक्रमित पाया गया। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में पर्सनल लाइंस ऑफ यूबी एरिया सिगनल रेजिमेंट में तीन, सैनिक स्कूल ग्रास मंडी में एक, क्वारंटीन सेंटर ऑफ 506 एएससी बटालियन बरेली कैंट में पांच, पर्सनल लाइन माउंटेन डिवीजन में एक, क्वार्टर नंबर 127, 04 न्यू मैप लाइन में दो, पर्सनल लाइन ऑफ जेआरसी में एक, क्वार्टर नंबर टी 23 लोखार्ट लाइन में एक जवान और संक्रमित मिला। सैन्य अफसरों ने सभी संक्रमितों को मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। सभी बटालियन और यूनिट में संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तीन और संक्रमितों की मौत, 148 नए केस मिले
ब्यूरो
बरेली। तीन और संक्रमितों की रविवार को कोविड अस्पताल में मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। जिले में 148 नए संक्रमित मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक कोरोना से जान गंवाने वाला एक 26 वर्षीय संक्रमित पीलीभीत के न्यूरिया का था जिसे गंभीर हालत में 29 जुलाई को भर्ती कराया गया था। इसके अलावा कोहाड़ापीर के 57 वर्षीय और डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी के 50 वर्षीय संक्रमित की भी रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed