{"_id":"5edbe00d8ebc3e90701b9397","slug":"corona-bareilly-news-bly408375551","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित ओसीएफ कर्मी की पत्नी, भाई और ड्राइवर भी निकले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित ओसीएफ कर्मी की पत्नी, भाई और ड्राइवर भी निकले पॉजिटिव
विज्ञापन
शहर के रेती मोहल्ले को सैनिटाइज करता नगर निगम का कर्मचारी ।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। शनिवार को तीन संक्रमित और बढ़ने से कुल संख्या 41 लो गई है। दो दिन पहले चार जून को कैंसर पीड़ित ओसीएफ कर्मचारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर ओसीएफ कर्मचारी को लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके संपर्क में आने से पत्नी, भाई और ड्राइवर भी संक्रमित हो गए। लखनऊ में ओसीएफ कर्मचारी की पत्नी, छोटे भाई और ड्राइवर की जांच कराई गई तो तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को इसका पता लगने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
आर्डिनेंस फैक्टरी के टेलरिंग डिपार्टमेंट में तैनात शहर के नई बस्ती रेती मोहल्ला निवासी करीब 50 वर्षीय व्यक्ति कैंसर से पीड़ित है। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। दिल्ली में उनका ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। चार जून को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कैंसर पीड़ित व्यक्ति की हालत गंभीर होने की वजह से बृहस्पतिवार को उन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। इसके बाद प्रशासन ने रेती मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर सील कर दिया था। संक्रमित व्यक्ति के घर और मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया था। ओसीएफ कर्मचारी की तीमारदारी में लगे उनकी पत्नी, छोटे भाई और ड्राइवर पीजीआई में हैं। साथ रहने की वजह से पत्नी, भाई और ड्राइवर भी संक्रमित हो गए। लखनऊ में उनका ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसके बाद उन तीनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमित होने की सूचना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को मिली। इसके बाद प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रेती मोहल्ला गए। करीब एक किलोमीटर का इलाका कंटेन्मेंट जोन घोषित करने के साथ रास्तों पर बैरियर लगाने शुरू कर दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को तलाश किया जा रहा है। इसका अलावा मोहल्ले को दोबारा सैनिटाइज किया जाएगा।
कोराना संक्रमित कैंसर पीड़ित की पत्नी, भाई और ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनकी जांच लखनऊ में कराई गई थी। अब संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगा दी गई है। - डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ