{"_id":"6893c9d2d8afc1541c0dc2c0","slug":"control-room-at-bus-stations-qrt-will-be-deployed-24-hours-bareilly-news-c-4-vns1074-698591-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बस अड्डों पर कंट्रोल रूम, चौबीस घंटे तैनात रहेगी क्यूआरटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बस अड्डों पर कंट्रोल रूम, चौबीस घंटे तैनात रहेगी क्यूआरटी
विज्ञापन
लोकल समेत 50 अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसें
बरेली। रोडवेज ने रक्षाबंधन के मद्देनजर ज्यादातर तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, बस अड्डों पर यात्री सुविधाओं की बदहाली की ओर अधिकारियों का ध्यान अब तक नहीं गया है। चालकों-परिचालकों और वर्कशाॉप कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। रक्षाबंधन पर तीन दिन परिक्षेत्र की 600 से ज्यादा बसों का 83 रूटों पर संचालन किया जा एएगा। आठ अगस्त को सुबह छह से 10 अगस्त को रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। चारों डिपो पर यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम खोले जाएंगे। क्यूआरटी की भी तैनाती रहेगी।
आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद 16 अगस्त को जन्माष्टमी के लिए भी बसों की संचालन योजना तैयार कर ली गई है। लोकल समेत 50 रूटों पर अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा। लंबे रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को नकद राशि देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा। रक्षाबंधन पर पीलीभीत, टनकपुर, बदायूं, कासगंज, आगरा, मथुरा, रामपुर, मुरादाबाद, नैनीताल, लखनऊ और दिल्ली रूटों पर भी बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा।
परिक्षेत्र के चारों डिपो पर कंट्रोल रूम सात अगस्त की रात से ही काम शुरू कर देंगे। आठ से 11 अगस्त तक बसों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव रहेगा। इसको देखते हुए चारों डिपो के वर्कशॉप में शत प्रतिशत बसों को दुरुस्त कर ऑनरोड रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद