फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   contract employee had killed minor after sexual aussolt, accused arrested by police In Badaun

Budaun Crime: संविदा कर्मचारी ने दुष्कर्म के बाद की थी नाबालिग की हत्या, दरिंदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2022 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Sep 2022 10:58 AM IST
सार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक मानसिक मंदित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव आसफपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर झाड़ियों में शनिवार को पड़ा मिला। पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 

विज्ञापन
contract employee had killed minor after sexual aussolt, accused arrested by police In Badaun
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना इलाके में शुक्रवार रात 16 वर्षीय लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव मिलने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी गई थी। इसमें पुलिस ने आसफपुर निवासी पावर कॉरपोरेशन में संविदा कर्मचारी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र यादव का घर रेलवे स्टेशन के पीछे बना है। वहीं से किशोरी रात 9:30 बजे गुजर रही थी तभी आरोपी उसके पीछे लग गया और उसे बहला-फुसलाकर रेलवे स्टेशन के सामने जंगल में ले गया। जहां दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस को उसके खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


बदायूं में मानसिक मंदित किशोरी से दुष्कर्म, हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
आपको बता दें कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक मानसिक मंदित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव आसफपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर झाड़ियों में शनिवार को पड़ा मिला। पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोरी को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। मानसिक मंदित भी थी। अक्सर घर से निकल जाती थी। शुक्रवार शाम को भी वह घर से बिना बताए निकल गई थी। परिवार वाले उसके वापस आने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार सुबह पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी कि एक किशोरी का शव आसफपुर रेलवे स्टेशन के सामने झाड़ियों में पड़ा है। 


परिवार वालों ने मौके पर जाकर किशोरी के शव की शिनाख्त की। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे तथा मुंह और आंखों में मिट्टी भरी थी। परिजनों का कहना है कि किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और सीओ ओजस्वी चावला ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed