फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumers are upset because smart meters are resulting in higher electricity bills in Bareilly

Bareilly News: स्मार्ट मीटर की रीडिंग में खामियों की भरमार, बिजली बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान

Thu, 05 Feb 2026 01:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 01:00 PM IST
सार

बरेली में बिजली निगम के स्मार्ट मीटर तेज दौड़ रहे हैं, जिससे बिल ज्यादा आ रहा है। बिल देखकर उपभोक्ता परेशान हैं। बिल ज्यादा आने की रोजाना करीब 600 शिकायतें आ रही हैं।

विज्ञापन
Consumers are upset because smart meters are resulting in higher electricity bills in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरेली में विद्युत निगम के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। मीटर जंप करने की शिकायतें आ रही हैं। बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत निगम की ओर से दो फरवरी से शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जा रही हैं, पर उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


सुभाषनगर निवासी व्यापारी रवि सिंह ने स्मार्ट मीटर लगवाया था। अचानक जेई ने कॉल कर बताया कि आपका बिल 1.40 लाख रुपये आया है। इससे वह चौंक गए। अफसरों से संपर्क किया तो उनको मीटर बदलने का आश्वासन दिया गया। मीटर बदले जाने के बाद अगस्त से उनको बिजली का बिल ही नहीं मिल रहा है। अब वह फिर अफसरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


रोजाना आ रहीं 600 शिकायतें 
बमनपुरी निवासी अशोक कुमार रस्तोगी के यहां स्मार्ट मीटर लगा है। वह नाम में गड़बड़ी सुधरवाने के लिए आए हुए थे। राजेंद्रनगर के मनीष सिंह ने बताया कि उनके घर पर स्मार्ट मीटर तो लगा दिया, लेकिन तीन महीने से बिल ही नहीं आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में 62,924 तो ग्रामीण क्षेत्र में 19 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। विद्युत निगम की ओर से रामपुर गार्डन, राजेंद्रनगर, हरूनगला, किला, सर्किट हाउस में लगाए गए शिविर में रोजाना करीब 600 शिकायतें आ रही हैं। रामपुर गार्डन उपकेंद्र पर रोजाना औसतन 200 शिकायतें आ रही हैं।

Trending Videos

उपभोक्ताओं ने बताई समस्याएं 
  • बाजार संदल खां निवासी सगीर अहमद ने बताया कि उनका स्मार्ट मीटर खराब होने से बिजली का बिल अधिक आ रहा है। मीटर ऑफ होने के बावजूद बिल आ रहा है।
  • पवन बिहार निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि मोबाइल नंबर गलत होने से बिल कहीं और जा रहा है। ऑनलाइन बिल जमा भी किए, लेकिन पता नहीं चल पा रहा कि कहां गया।
  • किला छावनी की मुन्नी ने बताया कि बिल नहीं आ रहा है। पांच हजार रुपये जमा किए।  पैसा कहां गया और बिल की स्थिति क्या है, कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।
  • जगतपुर निवासी अनवर अली ने बताया कि पहले दो महीने का बिल 1305 रुपये आया था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद 28 दिन में ही 1,399 रुपये का बिल आ गया है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क के जरिये स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान कराया जा रहा है। उनको एप डाउनलोड करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed