फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consumer protests slow down smart meter installation

Bareilly News: उपभोक्ताओं के विरोध से सुस्त पड़ी स्मार्ट मीटर लगाने की गति

Sat, 18 Oct 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Consumer protests slow down smart meter installation
समयसीमा बीतने के बाद 1.30 लाख में से अब तक लगे केवल 1100, विरोध करने वालों के यहां पुलिस की मौजूदगी में बदलेगा स्मार्ट मीटर
विज्ञापन


बहेड़ी। उपभोक्ताओं के विरोध के चलते स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम में बिजली निगम पिछड़ गया है। तहसील क्षेत्र में मात्र 1100 स्मार्ट मीटर ही लग पाए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने जाने वाले कर्मचारियों को उपभोक्ता भगा दे रहे हैं। क्योंकि उनके अंदर डर है कि स्मार्ट मीटर ज्यादा बिल बना कर दे रहा है। बिजली निगम के नए लक्ष्य के अनुसार दो माह के अंदर शत-प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसमें तेजी लाने के लिए बिजली निगम पुलिस प्रशासन की मदद लेगा। वहीं, बिजली बिल का बकाया अदा न करने वालों पर भी शिकंजा कसेगा। संवाद



बहेड़ी के विद्युत उपकेंद्र नगर फीडर से 14600 और ग्रामीण फीडर से एक लाख 15 हजार 400 लोग जुड़े हैं। कुल उपभोक्ताओं की संख्या एक लाख 30 हजार हैं। इसमें से कस्बे में 650, रिछा कस्बे में 50, फरीदपुर नगर पंचायत में 100, शेरगढ़ में चार, देवरनियां में 300 घरों में ही स्मार्ट मीटर कार्यदायी संस्था लगा पाई है। बेहद धीमी गति से चल रहे स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य पर नाराजगी जताते हुए बिजली निगम के एमडी ने सख्त रुख अपनाया था। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने का काम तीन अलग-अलग संस्थाओं को दिया गया, लेकिन उपभोक्ताओं के विरोध के चलते स्मार्ट मीटर लगाने का काम फिर धीमी गति पर आ गया। अब बिजली निगम के एमडी ने दो माह के अंदर सभी उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश दिए हैं। समय को देखते हुए स्मार्ट मीटर लगाने वाली संस्था के लिए यह बेहद चुनौती पूर्ण होगा। क्योंकि इसको लेकर उपभोक्ताओं का विरोध लगातार जारी है।
विज्ञापन




जूनियर इंजीनियर रमेश सैनी ने बताया उपभोक्ताओं के विरोध के चलते स्मार्ट मीटर लगाने के काम में गति धीमी हुई थी। अभी तक जितने भी स्मार्ट मीटर लगे हैं कहीं भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



बकायेदार पहले पिछला चुकता करें, तब स्मार्ट मीटर के साथ विद्युत आपूर्ति मिलेगी



बहेड़ी। बिजली विभाग का बकाया अदा न करने वालों पर विभाग अब बड़ा शिकंजा कसने जा रहा है। सबसे पहले उनकी विद्युत आपूर्ति काटी जाएगी। जब वह बिजली का पूर्ण भुगतान चुकता कर देंगे उसके बाद ही उनके यहां कनेक्शन जोड़ने के साथ नया स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। यही नहीं नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाकर कनेक्शन दिया जा रहा है।




--



स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों द्वारा जो टारगेट दिया गया है। उसको पूरा करके ही छोड़ा जाएगा। बिजली का बकाया अदा न करने वालों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। जब वह बकाया अदा करेंगे, तब कनेक्शन स्मार्ट मीटर के साथ जुड़ेगा।



- सूर्यकांत शर्मा, एसडीओ, विद्युत निगम बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed