फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress will form government on the basis of women and youth: Priyanka Gandhi

महिलाओं और युवाओं के दम पर सरकार बनाएगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी

Sat, 12 Feb 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress will form government on the basis of women and youth: Priyanka Gandhi
बरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने वर्चुअल रैली में कहा कि कांग्रेस महिलाओं और युवाओं के दम पर सरकार बनाएगी। सरकार बनने पर सबसे पहले किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। कोरोना की मार झेलने वाले प्रत्येक परिवार को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी को बृहस्पतिवार को बरेली में रोड शो करना था। इसके रद्द हो जाने पर उन्होंने शुक्रवार को वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं 40 प्रतिशत टिकट देकर पहली प्रतिज्ञा पूरी कर ली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा एमवाई (मुस्लिम-यादव) की बात करती है तो भाजपा एमवाई (मोदी-योगी) की बात करती है, जबकि कांग्रेस के लिए एमवाई का मतलब महिला-युवा है। आज भाजपा की सरकार एक हजार रुपये में रसोई गैस सिलिंडर दे रही है, लेकिन जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो साढ़े तीन सौ रुपये में गैस सिलिंडर मिलता था। भाजपा ने उज्ज्वला योजना के नाम पर रसोई गैस सिलिंडर तो दिया मगर आज गैस इतनी मंहगी है कि गरीब योजना में मिले सिलिंडर नहीं भरवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

सब्सिडी के नाम पर भी जनता से धोखा किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार बनी तो साल में तीन सिलिंडर मुफ्त दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया। मध्यप्रदेश में सरकार थी तो वहां भी किसानों का कर्जा माफ किया। महाराष्ट्र में शिवसेना को इसी शर्त पर समर्थन दिया। भाजपा सरकार नौजवानों को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed