फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress leader raised the house escaped destruction in the name of

कांग्रेस नेत्री के घर दबिश के नाम पर मचाया उत्पात

Sat, 23 Jan 2016 01:27 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 23 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस नेत्री मधु सिंह के घर आबकारी विभाग के दल ने शुक्रवार को अचानक छापा मारा दिया। घर में शराब होने के शक में सारा सामान खंगालकर इधर उधर फेंक दिया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। कांग्रेस नेत्री ने चेकिंग दल पर बिना आवाज देकर जबरन घर में घुसकर महिलाओं को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके के इंद्रानगर निवासी मधु सिंह कांग्रेस महिला महानगर सभा की उपाध्यक्ष हैं। उनके पिता राज कुमार रेलवे में वेल्डर हैं और भाई नवीन सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार सुबह राज कुमार रेलवे में ड्यूटी पर गए थे और नवीन अपने काम के सिलसिले में गए थे। घर पर कांग्रेस नेत्री मधु सिंह और उनकी मां के अलावा नवीन की पत्नी थीं। तभी आबकारी विभाग की टीम ने घर पर छापा मार दिया। कांग्रेस नेत्री का कहना है कि टीम वाले बिना आवाज दिए ही घर में घुसते चले आए। उन्होंने इतना भी लिहाज नहीं किया कि घर में महिलाएं ही अकेली हैं और कोई पुरुष नहीं है। आरोप है कि चेकिंग के नाम पर उनके घर में जमकर गुंडई की गई। सारा सामान इधर उधर फेंक दिया गया और कहीं भी कुछ नहीं मिला। कांग्रेस नेत्री का आरोप है कि चेकिंग दल ने बेवजह उन्हें परेशान किया है, इसकी शिकायत वे उच्चाधिकारियों से करेंगी। उधर, जिला आबकारी अधिकारी मुन्ना लाल द्विवेदी का कहना है कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर कोई टीम चेकिंग करने गई होगी तो वह इसका पता करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed