फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress has the power to come out of bad times

कांग्रेस में है बुरे दौर से निकलने का माद्दा

Mon, 21 Jun 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Congress has the power to come out of bad times
कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चौधरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रांतीय पदाधिकारियों ने समीक्षा बैठक में बंधाया कार्यकर्ताओं को हौसला
विज्ञापन

बूथों पर संगठन बनाने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जगजाहिर करने का आह्वान

बरेली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बरेली पहुंचे प्रांतीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का हौसला जगाने की कोशिश की। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक में उन्होंने बूथों पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और भाजपा की गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी नीतियों को जगजाहिर करने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दीपक चौधरी ने कहा कि इतिहास में कई बार कांग्रेस बुरे दौर से गुजर चुकी है लेकिन अपने संघर्ष और सच्चाई के दम पर फिर सत्ता में लौटी है। यह भी संघर्ष का समय है। कार्यकर्ताओं को अपना हौसला बनाए रखते हुए अगले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाने का संकल्प लेना है। प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक फूल कुंवर ने कहा कि काम करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कांग्रेस संगठन आगे लेकर आ रही है। उन्होंने जल्द बूथ कमेटियों का गठन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जिस तरह सरकार ने गरीबों, मजदूरों और फड़-पटरी वालों को उनके हाल पर छोड़ दिया, उससे साबित हो गया है कि भाजपा सरकार के पास व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ नहीं है। इस दौर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ तमाम कांग्रेसजन ने लोगों की मदद की। प्रदेश सचिव एवं बरेली प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि हमें गांव, ब्लाकों और तहसीलों में लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना है। सत्ता का रास्ता यहीं से जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने पार्टी कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए संभावित आवेदकों से भी अलग-अलग बात की गई। इस दौरान जिला महासचिव जिया उर रहमान, मीरगंज चेयरमैन इलियास अंसारी, नीतू गौरव, सुनील मनचंदा, हाजी इस्लाम बब्बू, नाहिद सुल्ताना, दिनेश दद्दा, जुनेद हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed