{"_id":"6ae38d6d31f5bcf5390c3989","slug":"complaints-from-door-to-door-a-solution-wrapped-in-paper-bareilly-news-c-4-bly1015-997999-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिकायतें दर-ब-दर, कागज में लिपटा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिकायतें दर-ब-दर, कागज में लिपटा समाधान
Thu, 29 Oct 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
बरेली। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का कागजी समाधान किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, तीन माह में विद्युत निगम को 68,381 शिकायतें मिलीं। पोर्टल पर इनमें से 68,341 का निस्तारण दिखा दिया गया। सिर्फ 40 शिकायतें ही लंबित हैं। हालांकि, कई उपभोक्ता अब भी समाधान के लिए दर-ब-दर भटक रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण हो चुका है तो उपभोक्ताओं को राहत क्यों नहीं मिल रही।
वर्ष 2026 में 29 जुलाई से 29 अक्तूबर के बीच उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों की गड़बड़ी, स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं, गलत रीडिंग, अधिक बिल आने, कनेक्शन संबंधी दिक्कतों और आपूर्ति में बाधा जैसी शिकायतें की हैं। कागजी समाधान ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके निस्तारण के लिए उन्हें बार-बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई मामलों में शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी मिल जाती है, लेकिन वास्तविक समस्या दूर नहीं होती।
बिल जमा कर दिया, लेकिन बिजली नहीं आई
शाहबाद निवासी इमरान ने बताया कि बीते माह बिल समय पर जमा नहीं कर पाने के चलते घर की बिजली काट दी गई। अब बिल जमा किए पांच दिन हो गए, लेकिन सप्लाई चालू नहीं हुई। तीन बार हेल्प डेस्क पर आकर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
जंप कर रहा स्मार्ट मीटर
परतापुर जीवन सहाय निवासी लईक एहमद रजा ने बताया कि 16 सितंबर को उनके घर पर स्मार्ट मीटर लगा। आठ अक्तूबर को वह जंप कर गया। उसी दौरान शिकायत दर्ज कराई। एक माह चक्कर काटे। अब उच्चाधिकारियों से शिकायत पर बुधवार को दिक्कत दूर हुई।
वर्जन
हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण का अलग-अलग समय निर्धारित है। कुछ मामलों में शिकायत में कई अनियमितताएं होती हैं। इनकी जांच करने में समय लगता है। अन्य शिकायतों को समय पर निस्तारित किया जाना चाहिए। हेल्प डेस्क प्रभारियों को इसके लिए आदेशित किया जाएगा। - ललित कुमार, अधीक्षण अभियंता शहर