फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint against 150 people including usman for stone pelting on kanwariyas in bareilly

बरेली बवाल: 'उस्मान बोला था- इन लोगों को जान से मार डालो', कांवड़ियों की तहरीर में आरोप; 150 लोग नामजद

Mon, 24 Jul 2023 01:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

Bareilly News  : बरेली के जोगी नवादा में कांवड़ियों पर पथराव के मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व पार्षद उस्मान को गिरफ्तार किया है। देर रात कांवड़ियों की ओर से बारादरी पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें उस्मान और मौलाना समेत 150 लोगों को नामजद किया गया है। 
 

विज्ञापन
Complaint against 150 people including usman for stone pelting on kanwariyas in bareilly
पथराव के बाद कांवड़िये हो गए थे आक्रोशित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में रविवार को कांवड़ियों पर पथराव करने के मामले में कांवड़िया अमित प्रजापति ने बारादरी पुलिस को तहरीर दी। इसमें उस्मान अल्वी, इबादत स्थल के मौलाना व उनका बेटा, सलीम शाह, छोटे शाह, सलीम का लड़का, मम्मा ढोल, राशिद मुखबिर, वाहिद, चांद मोहम्मद, गुड्डू, सरदार शाह और भूरा समेत 150 लोगों की भीड़ का जिक्र है। 

विज्ञापन


तहरीर में आरोप लगाया गया कि जब कांवड़ियों का जत्था इबादत स्थल के पास से गुजरा तो उस्मान अल्वी ने जोर से आवाज लगाई कि इन लोगों को जान से मार डालो। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। उस्मान के बारे में बताया जा रहा है कि वह दो बार पार्षद रह चुका है। इस बार प्रेमशंकर राठौर से हार गया था। पुलिस ने उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

यह था मामला 

बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में रविवार दोपहर इबादत स्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव कर दिया गया था। घटना में महिलाओं समेत कई कांवड़िये घायल हुए थे। इसके बाद बवाल हो गया था। कांवड़ियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व पार्षद उस्मान की शह पर घटना का आरोप लगाकर नारेबाजी की। पीलीभीत बाईपास पर जाम लगाया था। अफसरों ने कांवड़ियों को समझाया। इसके बाद आक्रोश थमा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव, महिलाओं समेत कई लोग घायल; पूर्व पार्षद गिरफ्तार

दूसरा पक्ष बोला- जानबूझकर गुलाल उड़ाया

घटना के बाद जब दूसरी गली में प्रदर्शन चल रहा था, तब इबादत स्थल के बाहर दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ जुटी थी। उन लोगों का कहना था कि झांकी में शामिल हनुमान जी की मूर्ति पर नीचे से केसरिया गुलाल डाला जा रहा था जो पंखे की हवा के साथ ऊपर जा रहा था। इबादत स्थल के पास झांकी आते ही पंखे की हवा का रुख इधर कर दिया गया। गेट पर खड़े कई लोगों के ऊपर यह रंग चला गया तो वे भड़क गए। इसके बाद पथराव शुरू हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से तय होंगे बवाल के जिम्मेदार

जोगी नवादा में रविवार को पथराव और उसके बाद हुए बवाल के दौरान पुलिस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी। घटनास्थल के आसपास के सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई गई है। इसी के सहारे दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों पर पथराव: 100 कैमरों की फुटेज से तय होंगे बवाल के जिम्मेदार, जांच में जुटी पुलिस
 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जत्थे के साथ पुलिस शुरू से ही मौजूद थी। अचानक इस तरह की स्थिति बन गई कि पथराव हो गया। इस दौरान पुलिस के पास यात्रा शुरू होने के स्थान से हंगामा व माहौल शांत होने तक की फुटेज मौजूद है। पथराव स्थल व आसपास के करीब सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed