फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complaint about taking over the petrol pump through bullying

Bareilly News: दबंगई के बल पर पेट्रोल पंप पर कब्जा कर लेने की शिकायत

Sat, 03 Aug 2024 07:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Complaint about taking over the petrol pump through bullying
बहेड़ी। शेरगढ़ रोड स्थित गांव पनबड़िया में एक पेट्रोल पंप के संचालक ने पंप पर मैनेजर रहे एक व्यक्ति पर दबंगई के बल पर पंप पर कब्जा कर बैंक से एक करोड़ का लोन लेकर उसमें 74 लाख रुपये का गबन कर लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस बल के जरिए पेट्रोल पंप पर काबिज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के थाना मिलक के गांव हरैया निवासी नरेंद्र कुमार का एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहना है कि पनबड़िया गांव में उसके पिता ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी का पेट्रोल पंप लगाया था। पड़ोस के गांव कुंवर गढ़ा के रहने वाले एक व्यक्ति को पंप का मैनेजर नियुक्त किया था। नरेंद्र के अनुसार, जीवित रहने तक उसके पिता ही पंप का संचालन करते रहे। आरोप है कि पिता प्रेम बहादुर की मौत के बाद मैनेजर की नीयत में खोट आ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पेट्रोल के बारे में भूल जाने और दोबारा दिखने पर जान से मार देने की धमकी दी। नरेंद्र का कहना है कि संबंधित बैंक द्वारा रिकवरी के लिए लगातार भेजे जा रहे नोटिसों को लेकर वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। पत्र में मामले की जांच कराकर पुलिस बल के जरिए पेट्रोल पंप पर काबिज करा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed