फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Come to the municipal corporation camp and get your bills corrected instantly

Bareilly News: नगर निगम के शिविर में आएं, हाथों-हाथ बिल ठीक कराएं

Thu, 07 Aug 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Come to the municipal corporation camp and get your bills corrected instantly
बरेली। नगर निगम गृहकर-जलकर और संपत्ति कर की वसूली के लिए शिविर लगाएगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने शिविर का रोस्टर जारी कर दिया। उनका कहना है कि कुछ महीनों में बिलों में त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में लोग कर जमा नहीं कर पा रहे थे। ऐसे लोगों के द्वार पर शिविर लगाकर त्रुटियां दूर करने और टैक्स जमा कराने का अभियान शुरू किया गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि शिविर में ऑन-द-स्पॉट बिल में सुधार होगा। भुगतान पर तय सीमा के मुताबिक छूट मिलेगी। पुराने लंबित मामलों का समाधान होगा। डिजिटल भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

यह हैं प्रस्तावित शिविर
-8 अगस्त को वार्ड 16 किशन बैंक्वेट हाॅल, वार्ड 5 ललिता मंदिर, वार्ड 11 पार्षद छंगामल मौर्य का कार्यालय।

-11 अगस्त को वार्ड 42 इंडियन पैलेस, वार्ड 67 आवास विकास, राजेंद्र नगर।

-13 अगस्त को वार्ड 8 में सतीपुर चौराहा।
-18 को वार्ड 55 प्रताप बरात घर और वार्ड 54 में डाॅ. दिनेश जौहरी के घर के पास।

-20 अगस्त को वार्ड 66 पार्षद संजय राय के घर, वार्ड 71 खुशी बैंक्वेट हाॅल।

-22 अगस्त को वार्ड 10 पार्षद अरुण सिंह के शिविर कार्यालय मुंशी नगर, वार्ड 7 में पार्षद सौरभ के कार्यालय पर।

- 27 अगस्त को वार्ड 36 दुर्गावाड़ी, वार्ड 78 पार्षद लाईक अहमद के यहां।
-29 अगस्त को सूरजमुखी इंटर कालेज वार्ड 48 में शिविर का लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed