{"_id":"676f1312d228924d9e044d74","slug":"colonizer-accused-of-encroachment-by-erecting-wall-report-bareilly-news-c-4-lko1064-550130-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कॉलोनाइजर पर दीवार खड़ी करके कब्जा करने का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कॉलोनाइजर पर दीवार खड़ी करके कब्जा करने का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक कॉलोनाइजर पर दीवार खड़ी करके पड़ोसी के खेत पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि कॉलोनाइजर ने पिस्टल तानकर असली बैनामा भी छीन लिया। आईजी के आदेश पर भोजीपुरा थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डिफेंस कॉलोनी निवासी बलराम चंद्र ने बताया कि वह अनुसूचित जाति के है। उन्होंने गांव भूड़ा में एक खेत खरीदा था। खेत के पास होप वैली इंफास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी काॅलोनी बसा रही है। इमरान उल्ला कंपनी के जरिये जमीनों की खरीद-फरोख्त करता है। बलराम के बगल वाले खेत नंबर एक का मालिक रामपाल था।
इमरान उल्ला, आसिफ और नितेश मेहरोत्रा ने दीवार खड़ी कर बलराम के खेत को अपने कब्जे में ले लिया और कॉलोनी में मिला लिया। दफ्तर में बुलाकर जातिसूचक शब्द कहे। इमरान ने पिस्टल तानकर असली बैनामा छीन लिया। आरोप है कि इमरान ने मुखौटा कंपनी के जरिये जमीनों पर अवैध कब्जे किए हैं। इमरान पर भूमाफिया का गिरोह चलाने का भी आरोप है। भोजीपुरा पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है। करीब 15 दिन पहले भी कमरे में बंधक बनाने का आरोप लगा है। अमर उजाला ब्यूरो