फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cold wave started a week ago chill will continue till March 2025

Weather Update: इस साल सप्ताह भर पहले शुरू हुई शीतलहर, मार्च तक रहेगी ठिठुरन

Tue, 17 Dec 2024 10:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2024 10:34 AM IST
सार

बरेली समेत पूरा रुहेलखंड क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ने का अनुमान है। इस बार मार्च तक ठिठुरन रहेगी। 

विज्ञापन
Cold wave started a week ago chill will continue till March 2025
शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू ठंड का दौर अगले साल मार्च तक बरकरार रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस वर्ष शीतलहर ने सप्ताह भर पहले दस्तक दी है। नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड से होगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष 12 दिसंबर तक अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस के पार रहा था। 13 दिसंबर से गिरावट शुरू हुई थी, पर 19 डिग्री तक पहुंचने में करीब दस दिन का वक्त लगा था। इस वर्ष छह दिसंबर को ही पारा 22 डिग्री के नीचे जा पहुंचा। 
विज्ञापन


दो दिन 19 से 20 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान बीते वर्ष छह दिसंबर को दस डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि, इस वर्ष 27 नवंबर को ही दस डिग्री पर पहुंच गया। विशेषज्ञ के मुताबिक नवंबर के आखिरी सप्ताह में ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बारिश भी ज्यादा हुई 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. अतुल के मुताबिक इस वर्ष गर्मी के बाद बारिश भी सामान्य से ज्यादा रही। बीते वर्ष ठंड दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हुई थी। इस वर्ष ठंड का आगाज भी नियमित रहा। मार्च तक ठंड बरकरार रहने का अनुमान है।

हवा कराएगी ठंड का अहसास 
डॉ. अतुल के मुताबिक इस वर्ष बारिश का सिलसिला जुलाई से अक्तूबर चला। सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। मिट्टी में नमी की प्रचुरता भी इस वर्ष ठंड जल्द शुरू होने की वजह बनी है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आने वाले दिनों में भी हवा ठंड का एहसास कराती रहेगी।

चटक धूप से चढ़ा पारा
शनिवार रात पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के बाद बादल छंटे। आसमान साफ हुआ। चटक धूप निकलने से सोमवार को दिन का पारा दो डिग्री बढ़त के साथ 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम पारा भी एक डिग्री बढ़त के साथ 6.4 डिग्री दर्ज हुआ, पर सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed