फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Coaches will be hired for cricket and volleyball, badminton players will have to pay a fee of Rs 800.

Pilibhit News: क्रिकेट, वॉलीबॉल के रखे जाएंगे कोच, बैडमिंटन के खिलाड़ियों को देनी होगी 800 रुपये फीस

Sat, 24 Jan 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Coaches will be hired for cricket and volleyball, badminton players will have to pay a fee of Rs 800.
पीलीभीत। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में शुक्रवार को हुई जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में क्रिकेट, वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेलों के कोच की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बैडमिंटन के शौकिया खिलाड़ियों से 500 रुपये प्रतिमाह के स्थान पर 800 रुपये लिए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी के समक्ष समस्या रखी कि वॉलीबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट के कोच नहीं है। इससे खेल प्रतिभाओं को निखारने में दिक्कत हो रही है। जिलाधिकारी ने जिला खेल अधिकारी को कोच की नियुक्ति के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बैडमिंटन हॉल में गंदगी न रहे इसको लेकर एक सफाई कर्मी की नियुक्ति अलग से की जाएगी। बैडमिंटन हॉल में क्लीनिंग मशीन भी लगाए जाने की सहमति भी बनी है। डीएम ने जिम को और बेहतर बनाए जाने को कहा। ग्रामीण अंचलों में खेल की सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए डीएम ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को ग्रामीण इलाकों में खेल स्टेडियम की जगह तलाश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर सदर श्रद्धा सिंह ने जिलाधिकारी को बताया तहसील सदर के नावकुंड गांव में खेल की जगह पर विचार किया जा सकता है। इसको लेकर नाप जोख कराई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा का जिम में महिला प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाए। इससे महिलाएं भी जिम में जा सकती हैं । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed