फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi says Previous governments connected Bareilly with Jhumka we gave Nath Corridor

सीएम योगी बोले: पूर्व की सरकारों ने बरेली को झुमके से जोड़ा, हमने नाथ कॉरिडोर से दिलाई पौराणिक पहचान

Tue, 01 Apr 2025 05:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 05:14 PM IST
सार

बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने बरेली को झुमका से जोड़ा था, लेकिन हमारी सरकार ने नाथ कॉरिडोर से बरेली को पौराणिक पहचान वापस दिलाने का काम किया। 

विज्ञापन
CM Yogi says Previous governments connected Bareilly with Jhumka we gave Nath Corridor
भगवान श्रीराम की मूर्ति पर किया माल्यार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व सरकारों ने बरेली को झुमका से जोड़ा था। हमने बरेली के पौराणिक स्वरूप को वापस दिलाने का काम किया। नाथ कॉरिडोर बनाकर बरेली को पौराणिक पहचान दी है। बरेली बदल चुका है। यह वही बरेली है, जहां 2017 से पहले यहां हर साल दंगे हुआ करते थे। अब यहां दंगा नहीं, सब चंगा है।

विज्ञापन


मंगलवार को बरेली कॉलेज मैदान में विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा की पूर्व सरकार पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली बदल रहा है। यहां निवेश आ रहा है। अलग-अलग सेक्टर में इंडस्ट्री लग रहे हैं। बरेली विकास के पथ पर अग्रसर है। यह वही बरेली है। 2017 से पहले यहां हर साल 5, 7 दंगे आम बात थी। पिछले आठ साल में यहां कोई दंगा नहीं हुआ। दंगा करने वाले चूहों की तरह बिलों में छिपे हुए हैं। उन्हें मालूम है कि दंगा करेंगे तो बाप-दादों ने जो कमाई की। सरकार एक झटके में जब्त करके गरीबों में बांटने का काम कर देगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: 'कसाइयों को जहन्नुम भेजा तो सपा को परेशानी...', अखिलेश पर बरसे योगी; पढ़ें बरेली दौरे की बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थियों को बांटे चेक 
प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को जहां किट और चेक उन्होंने बांटे। वहीं बरेली की जमीन से उन्होंने स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत भी की। करीब 932 करोड़ रुपये के 132 विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास भी मुख्यमंत्री ने बरेली जनपद की अलग-अलग योजनाओं के लिए किए। 

मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस 2,554 नई एंबुलेंस को फ्लैग ऑफ कर अलग-अलग जिलों के लिए रवाना किया। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले 108 एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम 17-19 मिनट था, जो अब 7 मिनट तक आ गया है। इन नई एंबुलेंस से रिस्पांस टाइम और कम होगा। स्मार्ट पुलिस के लिए बदायूं, बरेली, पीलीभीत के पुलिसकर्मियों को टैबलेट भी मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किए।

'एक जिला एक मेडिकल कॉलेज'
सीएम योगी ने कहा कि 2017 तक केवल 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, पिछले 8 साल में 44 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज बने हैं। अब प्रदेश में 80 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं, जिसमें 36 से ज्यादा निजी क्षेत्र में हैं। उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। पहले की सरकार एक जिला एक माफिया की नीति पर काम करती थी। हमने एक जिला एक मेडिकल कॉलेज पर काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed