फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath will visit to Bareilly tomorrow

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली दौरा कल, कर सकते हैं समीक्षा बैठक, तैयारियों में जुटे अफसर

Tue, 09 Jan 2024 10:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 10:07 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की सूचना जिला प्रशासन को मिल गई है। हालांकि अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will visit to Bareilly tomorrow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जनवरी को बरेली आएंगे। सोमवार देर शाम प्रस्तावित कार्यक्रम की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन अफसर अलर्ट हो गए। तैयारियों को लेकर देर रात तक मंथन का दौर जारी रहा। हालांकि अभी मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ। मंगलवार को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजकीय विमान से दोपहर 12 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से विकास भवन सभागार पहुंचकर कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर सकते हैं। हालांकि, बरेली आगमन के संबंध में कोई विस्तृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के बरेली आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, लेकिन अभी शासन से कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed