फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath will inaugurate and lay the foundation stone of various projects in Bareilly today

मुख्यमंत्री योगी आज बरेली में: महादेव सेतु का करेंगे लोकार्पण, शहर को देंगे 328.43 करोड़ की चुनावी सौगात

Wed, 13 Mar 2024 03:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 03:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को फर्रुखाबाद से राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 3.35 बजे बरेली पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद चार बजे बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री 64 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will inaugurate and lay the foundation stone of various projects in Bareilly today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर में होंगे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वह शहरवासियों को 328.43 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं की सौगात देंगे। 141.14 करोड़ की लागत से तैयार पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और 187.29 करोड़ की 59 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बरेली कॉलेज के मैदान पर वह जनसभा भी करेंगे।

विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार को मुख्यमंत्री का सुरक्षा दस्ता बरेली पहुंच गया। मुख्यमंत्री बुधवार को फर्रुखाबाद से राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 3.05 बजे बरेली पुलिस लाइन के लिए रवाना होंगे। 3.35 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर चार बजे बरेली कॉलेज स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। शाम पांच बजे तक जनसभा में मौजूद रहकर 64 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम 5.05 बजे आदिनाथ चौराहा पहुंचकर उसका लोकार्पण करेंगे। शाम 5.10 बजे यहां से रवाना होकर 5.20 बजे त्रिशूल एयरबेस पहुंचेंगे। 5.25 बजे राजकीय विमान से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। लिहाजा, इन मार्गों पर कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


महादेव पुल का करेंगे लोकार्पण 
कोतवाली से कोहाड़ापीर तक बने महादेव पुल का मुख्यमंत्री बुधवार शाम को जनसभा के दौरान लोकार्पण करेंगे। साथ ही, सीबीगंज में निर्माणाधीन आईटी पार्क का शिलान्यास करेंगे। पुल शहरवासियों को कुतुबखाना के जाम से राहत दिलाएगा। आईटी पार्क से युवाओं को शहर में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाथ कॉरिडोर की भी रखेंगे आधारशिला 
मुख्यमंत्री बुधवार को नाथ कॉरिडोर की भी आधारशिला रखेंगे। बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इसकी तैयारी कर ली है। कॉरिडोर के तहत अलखनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ व मढ़ीनाथ मंदिर के रास्ते को आपस में जोड़ा जाएगा। सड़कों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकन्डन ए ने बताया कि नाथ कॉरिडोर का शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाएगा। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत पुलिस लाइन में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, बरेली जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि करेंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री विभागीय परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सांसद संतोष गंगवार भी विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
- 111 करोड़ के बजट से निर्मित महादेव पुल का लोकार्पण।
- 44 करोड़ से नाथ कॉरिडोर की 11 सड़कों का शिलान्यास, लोकार्पण।
- 18 करोड़ से निर्माणाधीन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का शिलान्यास।

सुरक्षा में लगेंगे 1200 पुलिसकर्मी
बरेली। सीएम की सुरक्षा के लिहाज से बरेली व मुरादाबाद रेंज के कई जिलों से फोर्स मंगाया गया है। एसपी सिटी राहुल भाटी के निर्देशन में चार एएसपी, छह सीओ समेत 1200 पुलिसवालों की ड्यूटी शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाई गई है। अधिकतर पुलिसवालों ने रात में ही आकर ड्यूटी कार्ड भी ले लिए। पीलीभीत व बरेली से कुछ स्टाफ सुबह ही शहर आएगा। पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स पहले से जिले में मौजूद है। 

जिला अस्पताल समेत बने तीन सेफ हाउस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रोटोकॉल के तहत जिला अस्पताल, मिशन हॉस्पिटल और रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस बनाए गए हैं। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के शहर पहुंचने से लेकर लखनऊ वापस लौटने तक डॉक्टर, पैरामेडिकल और सहायक स्टाफ मुस्तैद रहेंगे। ब्लड बैंकों में मुख्यमंत्री के ब्लड ग्रुप के रक्त को सुरक्षित रखा है। एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी।

अफसरों ने परखी तैयारी, मुस्तैदी के निर्देश
मुख्यमंत्री का बरेली भ्रमण कार्यक्रम जारी होने के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी समेत अन्य अधिकारियों ने बरेली कॉलेज में प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। मंच और जनप्रतिनिधियों समेत जन समुदाय के आवागमन की व्यवस्थाएं परखीं। मुस्तैदी के निर्देश दिए। साथ ही, मूलभूत सुविधा पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्था के निर्देश नगर निगम टीम को दिए।

भाजपा जिला और महानगर टीम ने भी मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों का जायजा लिया। आदिनाथ चौराहा, महादेव पुल पर तैयारियों का देखा। मेयर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने भी अफसरों को जरूरी सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed