फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath says Uttar Pradesh became riot free and fear free in six years

बरेली में बोले CM योगी: पहले सीना तानकर चलते थे अपराधी, अब मांग रहे जान की भीख

Sun, 07 May 2023 07:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 May 2023 07:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने बरेली कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छह साल में बरेली समेत पूरा उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और भयमुक्त हुआ है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath says Uttar Pradesh became riot free and fear free in six years
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली कॉलेज मैदान में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह साल में बरेली समेत पूरा उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और भयमुक्त हुआ है। पहले अपराधी सीना तानकर चलते थे, अब गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांग रहे हैं। उत्तर प्रदेश उत्सव और महोत्सव का प्रदेश बन गया है। यह सब डबल इंजन की सरकार से संभव हुआ है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक मंच पर देश को नई पहचान मिली है। पिछली सरकार में परिवारवादी, जातिवादी, अराजकतावादी और तमंचावादी संस्कृति हावी थी। व्यापारी दहशत में थे। उनसे रंगदारी वसूली जाती थी। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। महिलाएं बाजार नहीं जा पाती थीं।हमारी सरकार ने इसे खत्म किया। 

विज्ञापन

'सेफ सिटी के रूप बन रही बरेली की पहचान'

उन्होंने कहा कि बरेली स्मार्ट सिटी के साथ ही सेफ सिटी के रूप में पहचान बना रहा है। पहले इसी बरेली में दंगे होते थे और छह महीने में कर्फ्यू लग जाता था, लेकिन पिछले छह साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण, काशी कॉरिडोर, नैमिषारण्य का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि दिल्ली और लखनऊ से मिले धन का दुरुपयोग न हो, इसके लिए नगर निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनना जरूरी है। उन्होंने नगर निगम सहित सभी नगरीय निकायों में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

प्रदेश में सुरक्षा का माहौल- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जब 2017 में मुख्यमंत्री बने और अफसरों से कहा कि इन्वेस्टर्स समिट कराना है तो बताया गया कि 20 हजार करोड़ रुपये आएगा। मैंने अफसरों से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि यूपी में कोई आना नहीं चाहता है। अब इस बार हमारी सरकार ने ग्लोबल समिट किया तो 35 लाख करोड़ का निवेश आया। अब सभी यूपी आना चाहते हैं। हमने सुरक्षा का माहौल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed