फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath Address Public Meeting in Bareilly

UP Nikay Chunav: छह साल में दंगामुक्त हुआ यूपी, उत्सव-महोत्सव का बना प्रदेश; बरेली में बोले सीएम योगी

Sun, 07 May 2023 05:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 May 2023 05:36 PM IST
सार

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने बरेली पहुंचे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Address Public Meeting in Bareilly
बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने बरेली कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने नाथनगरी बरेली को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि छह साल में बरेली समेत पूरा उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और भयमुक्त हुआ है। उत्सव और महोत्सव का प्रदेश बन गया है। देश बदल चुका है। वैश्विक मंच पर भारत को नई पहचान मिली है। दुनिया की धारणा उत्तर प्रदेश के बारे में बदली है। आज भारत वैश्विक लीडर के रूप में उभरा है।

विज्ञापन

परिवारवाद और जातिवाद पर हमला 

सीएम योगी ने कहा कि 2017 पहले दंगे होते थे। अराजकता चरम पर थी। पर्व और त्योहारों पर भय और दहशत का माहौल पैदा किया जाता था। बहन बेटियां बाजार नहीं नहीं जा पाती थीं। जातिवादी और परिवारवादी दल अवसरवादी और तमंचावादी भी थे। ये दल युवाओं का जीवन बर्बाद करते थे। व्यापारियों से रंगदारी वसूलते थे। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है।सुरक्षा और सुशासन का माहौल है। आज अपराधी सीना तानकर नहीं चल सकता। बरेली स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बना रहा है। बरेली सेफ सिटी बना है। अब व्यापारी रंगदारी नहीं देता है। यह सब डबल इंजन सरकार का करिश्मा है। डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन जुड़ जाए तो सोने पर सुहागा होगा। 

विज्ञापन

CM Yogi Adityanath Address Public Meeting in Bareilly
बरेली में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बीएसएफ और पीएसी के अलावा सुरक्षा में पांच एएसपी, 17 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर, 426 हेड कांस्टेबल, 900 कांस्टेबल, 200 महिला कांस्टेबल, पांच टीआई, 24 टीएसआई को भी लगाया गया। हेलीपैड से लेकर बरेली कॉलेज तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए।

मुख्यमंत्री की जनसभा में भाषण सुनने के लिए काले कपड़ों में आए लोगों को चेकिंग के दौरान ऐसे कपड़ों को पुलिस ने उतरवाया और बीड़ी सिगरेट जैसे नशीले पदार्थ लेकर सभा में जाने पर भी रोक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed