फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM will come to half-hearted city

सीएम आएंगे तो थम जाएगा आधा शहर

Sat, 25 Nov 2017 02:26 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 25 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
CM will come to half-hearted city
मुख्‍यय मं9ी का दाौरा
 सीएम के आगमन और प्रस्थान के वक्त अयूब खां चौराहा से चौकी चौराहा की ओर और चौपुला चौराहा से पुलिस लाइन की तरफ सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। बियावानी कोठी तिराहा एवं बड़ा डाकखाना चौराहा से चौकी चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहन भी बंद कर दिए जाएंगे। यातायात विभाग के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन


इन रूट पर ट्रैफिक होगा डायवर्ट
- बदायूं की ओर आने वाले भारी वाहन रामगंगा से बुखारा मोड़ तिराहा से फरीदपुर होते हुए गंतव्य को जाएंगे। 
- शाहजहांपुर से आने वाले और बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़ होकर रामंगगा तिराहा जाएंगे। 

दोपहर 12 से रात दस बजे यह रहेगी व्यवस्था
- दोपहर 12 से रात दस बजे तक सेटेलाइट से लाल फाटक बदायूं रोड जाने वाले व आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं सेटेलाइट की तरफ से लाल फाटक बदायूं रोड जाने और आने वाले सभी हल्के और भारी वाहन बियावानी कोठी से कैंट होकर बड़ा डाकखाना की ओर भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


पार्किंग व्यवस्था --
- बदायूं, चौपुला पुल, सिटी सब्जी मंडी व मीरगंज की ओर से कार्यक्रम में आने वाले सभी भारी वाहन बिशप मंडल इंटर कॉलेज ग्राउंड में खड़े कराए जाएंगे। हल्के वाहन बरेली इंटर कॉलेज व संजय कम्यूनिटी हाल में पार्क होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- सैटेलाइट व कैंट की तरफ से आने वाले भारी वाहन बरेली क्लब में खड़े होंगे। हल्के वाहन अर्बन हाट व राधेश्याम इंक्लेव के मैदान में पार्क होंगे। 
- संजयनगर, पुराना शहर एवं सैटेलाइट की तरफ से आने वाले हल्के वाहन आजाद इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे। 
- वीआईपी पास धारक वाहन बरेली कॉलेज के हाकी ग्राउंड में खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed