{"_id":"5f2db2d38ebc3e3d1c11877d","slug":"cm-reviews-the-feedback-of-finance-minister-suresh-khanna-bareilly-news-bly4154144192","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की फीडबैक पर सीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की फीडबैक पर सीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन
अमर उजाला पढ़ते सुरेश खन्ना।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
योगी ने दो घंटे पहले भेजे ‘आंख-कान’ फिर खुद आकर कमियां गिनाईं
विज्ञापन
बरेली। सीएम ने गुरुवार रात करीब नौ बजे फोन कर कहा था कि वह सड़क मार्ग की जगह हेलीकॉप्टर से जाएं और वहां बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह पता करें। साथ ही, जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत कर सही स्थिति का आकलन करें। इसके बाद ही खन्ना के आने का कार्यक्रम संशोधित हुआ और वह दोपहर बारह बजे हेलीकॉप्टर से बरेली पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली मंडल की स्थिति जानने के लिए पहले से ही अपने करीबी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को समीक्षा बैठक से दो घंटे पहले ही रवाना कर दिया था। वह दोपहर बारह बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरे और सीधे कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के साथ पहुंचे वित्त मंत्री ने डीएम नितीश कुमार से कंट्रोल रूम संचालन संबंधी जानकारी ली। खन्ना ने निर्देश दिए कि कोरोना से बचने के लिए सुनिश्चित किया जाए कि लोग घरों से बिना मास्क के न निकले। संक्रमित के बारे में सूचना मिलते ही उसका जल्द से जल्द इलाज शुरू कराया जाए। कंट्रोल रूम से ही सभी व्यवस्थाएं संचालित हों। समय से इलाज मिलने पर ही मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। साथ ही, एंटीजन किट से जांच कराकर तत्काल संक्रमण का पता लगाने, वेंटिलेटर मुहैया कराने, प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद रखने के निर्देश दिए। मरीजों के साथ मृदु व्यवहार करने, संवेदनशीलता का ध्यान रखने का सुझाव दिया।
वित्त मंत्री निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस पहुंचे और वहां पर मेयर उमेश गौतम, भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, भाजपा पदाधिकारी देवेंद्र जोशी, राज अग्रवाल आदि से बैठक कर फीडबैक लिया। इस मौके पर नेताओं ने अवगत कराया कि सीएमओ फोन नहीं उठाते हैं। कोविड अस्पतालों में इलाज कराने वालों के साथ अभद्र व्यवहार होता है। डॉक्टर देखते नहीं, वार्ड ब्वॉय दूर से खाना रख देता है। समय से दवा इंजेक्शन भी नहीं दिया जाता है। साथ ही, दो मेडिकल कॉलेजों में वसूली भी हो रही है। इस जानकारी के आधार पर सीएम को फीडबैक दिया।