फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM online for development task

सीएम आज ऑनलाइन लेंगे विकास कार्यों का हिसाब

Sun, 20 Sep 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
CM online for development task
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को विकास कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा करेंगेे। इसमें उन प्रोजेक्ट को भी शामिल किया गया है, जिनकी लागत 10 से 50 करोड़ रुपये है। इसके लिए विकास भवन में तमाम विभागों के अधिकारी विकास कार्यों का डाटा तैयार करने में जुटे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में विकास कार्यों की स्थिति की मुख्यमंत्री के ऑनलाइन समीक्षा करने को लेकर सरकारी मशीनरी में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। विकास भवन के डीएसटीओ एसपी वर्मा सहित कई अधिकारी शनिवार को विभागों से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट बनाने में लगे रहे। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़कों का निर्माण, घर-घर नल योजना, सांसद-विधायक निधि के काम, मनरेगा, कर एवं करेत्तर की स्थिति, स्वच्छ भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, खाद की उपलब्धता, कोविड-19 के दौरान रोजगार सृजन, शहर के सौंदर्यीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति आदि की बिंदुवार समीक्षा होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ऑनलाइन तमाम विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। - चंद्रमोहन गर्ग, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed