फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather turning again city may witness showers and rain

मौसम विशेषज्ञों ने चार दिन तक जताई शहर में बारिश की आशंका

Thu, 12 Mar 2020 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो बरेली ब्यूरो
बरेली ब्यूरो Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
weather turning again city may witness showers and rain
मौसम का हाल - फोटो : amar ujala

तेज बारिश के बाद पिछले हफ्ते हुए सर्दी के हमले के बाद पांच दिन लगातार धूप निकलने से होली आते-आते कुछ राहत तो मिली लेकिन अब फिर मौसम बदलने के आसार हैं। यह भी हो सकता है कि लोगों को फिर रजाई-गद्दों की शरण लेनी पड़े। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में निम्न वायु दाब क्षेत्र बना तो झमाझम बारिश होगी। बारिश तो यूं बुधवार को भी अच्छी-खासी होनी चाहिए थी लेकिन हवाओं की दिशा बदलने से बादलों को मौका नहीं मिला। दिनभर धूप खिली रहने से तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज हुई।

विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पिछले दो दिनों से शहर में काफी ऊंचाई पर बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन निम्न वायु दाब क्षेत्र नहीं बन पाने की वजह से बारिश नहीं हो सकी। बुधवार की सुबह हल्के बादल छाने शुरू हुए, लेकिन चल रही तेज हवाओं ने बादलों का जमावड़ा नहीं लगने दिया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बादलों का जमावड़ा न लगने से आसमान साफ रहा। चटख धूप खिलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed