{"_id":"66a992f4678a811a3007e954","slug":"close-ones-committed-the-crime-four-arrested-including-two-accused-injured-in-the-encounter-bareilly-news-c-4-bly1015-449551-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: करीबियों ने ही कराई वारदात, मुठभेड़ में घायल दो आरोपियों समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: करीबियों ने ही कराई वारदात, मुठभेड़ में घायल दो आरोपियों समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट के नकटिया में तीन दिन पहले शहनाज बेगम के घर हुई डकैती का खुलासा हो गया। घटना में पांच आरोपी शामिल थे, जिनमें परिवार के परिचित दो लोग बाहर खड़े रहे। एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता के बाद चार आरोपी जेल भेज दिए, इनमें से मुठभेड़ में दो के पैर में गोली लगी है। 31600 रुपये और जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस को खुलासे में घर के बाहर लगे स्मार्ट सिटी के कैमरे से मदद मिली। इसमें आरोपियों की फुटेज आने पर गिरफ्तारी की गई।
प्रेमनगर थाने में एसपी सिटी राहुल भाटी व सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने कैंट थाना क्षेत्र की चर्चित घटना का खुलासा किया। बताया कि पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने ठिरिया निजावत खां तिराहे पर सोमवार रात संदिग्ध कुछ लोगों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बारादरी थाने के कटरा चांद खां निवासी राम कश्यप और हरुनगला निवासी आकाश उर्फ चाइना के पैर में गोली लग गई। जबकि पुलिस ने हरुनगला के ही अमन कश्यप व चेतना कॉलोनी निवासी अर्श सैफी को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 31600 रुपये, सोने-चांदी के जेवर, दो तमंचे, चार कारतूस, एक एयर पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद की गई। धरपकड़ में एसओजी जवान प्रशांत भी कलाई में चोट लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। ब्यूरो
- मां-बेटी के घर में लूट की घटना वास्तव में डकैती का मामला था। अंदर केवल तीन ही बदमाश गए थे। दो बाहर खड़े रहे। इन सभी की आवाजाही व चेहरे घर के बाहर सड़क पर लगे स्मार्ट सिटी के कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने तत्परता से खुलासा कर दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी। - राहुल भाटी, एसपी सिटी