{"_id":"6ae39b5a30fbc7f80c0ff500","slug":"class-one-to-eight-exams-from-17th-bareilly-news-c-4-bly1015-998162-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कक्षा एक से आठ की परीक्षाएं 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कक्षा एक से आठ की परीक्षाएं 17 से
Fri, 30 Oct 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियां और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक होंगी। बीएसए डॉ. विनीता के मुताबिक, कक्षा एक की परीक्षा पूरी तरह मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन की लिखित व मौखिक परीक्षाएं (50-50 फीसदी अधिभार) होंगी। कक्षा चार और पांच के लिए लिखित का अधिभार 70 और मौखिक परीक्षा का अधिभार 30 फीसदी होगा। कक्षा छह से आठ की परीक्षाएं लिखित होंगी। 50 अंकों के पेपर में 10 अंक के बहुविकल्पीय, 10 अंक के अतिलघु उत्तरीय (एक शब्द का उत्तर), 20 अंक के लघु उत्तरीय (10-35 शब्द का उत्तर) और 10 अंक के दीर्घ उत्तरीय (20-75 शब्दों का उत्तर) प्रश्न शामिल होंगे।
विज्ञापन