फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   clashes between two groups over kids fight in Bareilly

Bareilly News: बच्चों के विवाद में बड़ों ने चलाए ईंट-पत्थर और चाकू, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 20 Aug 2024 06:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 06:01 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके के भिंड़ौलिया गांव में बच्चों के झगड़े को लेकर बवाल हो गया। दो पक्षों के लोग भिड़ गए। बड़ों ने ईंट-पत्थर और चाकू चलाए।

विज्ञापन
clashes between two groups over kids fight in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे और चाकू चल गए। दोनों तरफ से बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गी है।

विज्ञापन


भिंडौलिया निवासी जरीना ने बताया कि वह कूड़ा फेंकने जा रही थीं, तभी गांव निवासी बुंदिया अभद्रता करने लगी। विरोध पर उसने अपने मायके वालों को बुला लिया। उसके मायके वालों ने लाठी डंडों और चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


रमजान, अख्तर रजा, तौफीक, अहमद रजा, उस्मान, मरियम, बुंदिया, खुर्शीद जय्या आदि लोगों ने घर में घुसकर मकबूल खान, असमूद, मैना खान, आजाद, रत्तन खां और गुलशन को ईंट पत्थर और सरिया से पीटा। हमलावरों ने चाकू से भी हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा पक्ष बोला- बच्चों से हुआ था विवाद 
वहीं गांव निवासी रहमत बी ने बताया कि पड़ोसी आजाद के बच्चों से उसके बच्चों का विवाद हो गया था। गांव के लोगों ने समझौता कर मामला रफा दफा कर दिया। सुलह के बाद भी आजाद गाली दे रहा था। 

विरोध करने पर आजाद, मकबूल, अरशद, मुजीब, नदीम, आबिद, रत्तन खान आदि लोगों ने घर में घुसकर रहमतबी, मरियम और आशिया को लोहे की सरिया से पीटा। बचाने आए लोगों की पिटाई की और तौफीक का दांत तोड़ दिया। दोनों पक्षों की तरफ से बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed