{"_id":"6101aefe8ebc3e08a6763e82","slug":"claim-map-of-patel-chowk-will-change-with-sky-walk-bareilly-news-bly4545426115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा : स्काई वाक से बदल जाएगा पटेल चौक का नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा : स्काई वाक से बदल जाएगा पटेल चौक का नक्शा
विज्ञापन
कुछ इस तरह का बनाया गया है स्काई वॉक का प्लान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ मीटर ऊंचे 12 पिलर पर खड़ा होगा गोलाकार मार्केट, पीपीपी मॉडल पर बनेंगी डेढ़ सौ दुकानें
विज्ञापन
बरेली। फिलहाल तो शहर अभूतपूर्व मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है लेकिन स्मार्ट सिटी के अफसरों की ओर दावों का क्रम जारी है। स्काई वाक बनने के बाद पटेल चौक का नक्शा बदल जाने का दावा किया जा रहा है। स्काई वाक दिल्ली की तर्ज पर बनेगा जो पटेल चौक की सभी सड़कों से जुड़ा होगा। यहां डेढ़ सौ दुकानें भी तैयार की जाएंगी। आमतौर पर स्काई वाक उन बड़े शहरों में दिखता है जहां बड़ी संख्या में लोग पैदल चलते हैं।
स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह के मुताबिक स्काई वाक एक तरह का फ्लाईओवर ही है। फर्क बस इतना है कि इसकी ऊंचाई फ्लाईओवर की तुलना में कम होती है और रास्ता फ्लाईओवर के मुकाबले कम चौड़ा होता है। धूप और बारिश से बचाव के लिए स्काई वॉक में प्लास्टिक का शेड होगा। इसके साथ लोगों को स्काईवाक पर वाईफ ाई की सुविधा भी मिलेगी। इसका टेंडर हो गया है। जल्द काम भी शुरू होगा।
वरिष्ठ महाप्रबंधक ने बताया कि स्काई वाक का मानचित्र तैयार कर लिया गया है। इस पर बनने वाला मार्केट राउंड शेप यानी गोलाकार होगा जो 12 पिलर के ऊपर खड़ा होगा। सबसे बड़ी खासियत यह होगी चारों रास्तों की ओर से एस्केलेटर लगाए जाएंगे। नगर निगम गेट के पास पाथ-वे भी बनेगा जो सभी सड़कों को आपस में जोड़ेगा। मानचित्र में सभी पिलर की ऊंचाई 7.8 मीटर तय की गई है। इस बाजार के नीचे यातायात भी चलेगा। बता दें कि पटेल चौक से एक सड़क चौपुला चौराहा, दूसरी चौकी चौराहा, तीसरी नगर निगम और चौथी सड़क बड़ा हनुमान मंदिर की ओर जाती है।

स्काई वॉक के नीचे स्थापित होगी सरदार पटेल की मूर्ति
नगर निगम के रिकार्ड के अनुसार 15 अगस्त 1983 को नगर निगम की ओर से पटेल चौक पर सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित की गई थी। अब इस चौक की रोटरी का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। साथ ही सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएगी।ये होंगी स्काई वाक की विशेषताएं
- -पटेल चौक पर बनने वाले स्काई वाक की कुल लंबाई 400 मीटर होगी।
- -सड़क के मध्य बनेगा इसलिए यह केंद्र पर एकल कॉलम से समर्थित होगा।
- -प्रवेश और निकास के चार एक्सेस रोड होंगे, प्रत्येक रोड पर सीढ़ी होगी।
- -बिना जंक्शन के किसी भी सड़क पर प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए पैदल यात्री के लिए आसान पहुंच बनाने के लिए एक परिधीय गोला बनेगा।
- -यहां दो-ढाई मीटर पर बैकलिट बोर्ड पर विज्ञापन के माध्यम से राजस्व उत्पन्न करेगा।
- -डंडे पर एक मीटर की बैकलिट बोर्ड और एलईडी स्क्रीन लगेगी
- -आर्थिक सुविधा को प्रोत्साहित करने के लिए बीच में 150 दुकानें बनेंगी ताकि राजस्व बढ़े।