फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Claim, lenses for operation will be available in ten days

Bareilly News: दावा, दस दिन में मिल जाएंगे ऑपरेशन के लिए लेंस

Fri, 06 Sep 2024 07:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Claim, lenses for operation will be available in ten days
- टेंडर की 70 फीसदी प्रक्रिया हो चुकी है पूरी, तकनीकी जांच के बाद खुलेगी बिड
विज्ञापन


बरेली। जिला अस्पताल में करीब दो माह से लेंस खत्म होने से मोतियाबिंद के ऑपरेशन टल रहे हैं। अब सीएमओ का दावा है कि पांच दिन के भीतर बिड खुल जाएगी। दावा है कि जरूरी प्रक्रिया के बाद अगले पांच दिन में ऑपरेशन के लिए लेंस अस्पताल में उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते वर्षों में लेंस मेडिकल कारपोरेशन से भेजे जाते थे। मगर इस वित्तीय वर्ष से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए लेंस की स्थानीय स्तर पर ही खरीदारी के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सीएमओ को बजट भी पूर्व में भेज दिया गया था।
विज्ञापन

टेंडर की लेटलतीफी से लेंस की आपूर्ति नहीं हो सकी और मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए पहुंच रहे मरीजों को तारीख मिलती रही। जिला अस्पताल की एडी एसआईसी की ओर से सात बार रिमाइंडर भेजा गया। हर बार टेंडर प्रक्रिया के बाद लेंस होने का जबाव मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक लेंस के लिए बीते माह टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई थी। तकनीकी जांच के बाद बिड खुल जाएगी। फिर लेंस आपूर्ति जिला अस्पताल में कर दी जाएगी। कहा कि हाल ही में उन्होंने दो मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन निजी अस्पताल में कराया गया।


अक्तूबर में मोतियाबिंद के मरीज बढ़ने की आशंका
जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एलके सक्सेना के मुताबिक गर्मियों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन कम होते हैं, ज्यादातर मरीज हल्की ठंड में ही ऑपरेशन कराते हैं। अगर आपूर्ति न हो सकी तो मरीजों को परेशानी होगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed