{"_id":"6182926a8f141a36b96d88f0","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly4650348156","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की किल्लत से परेशान किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की किल्लत से परेशान किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
मंडी समिति स्थित इफको केंद्र पर हंगामा करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मंडी समिति स्थित इफको खाद केंद्र पर कांग्रेसियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों का कहना था कि प्रभारियों की लापरवाही के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इससे बाजार में अधिक दाम देकर खरीदनी पड़ रही है। जबकि अधिकारियों का तर्क था कि अवकाश होने के कारण केंद्र बंद है। यूपी एग्रो केंद्र से किसान खाद खरीद सकते है। वहां प्रभारी नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रांतीय आवाह्न पर बुधवार को तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी समिति स्थित इफको खाद केंद्र पहुंचे। मगर कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले की केंद्र के कर्मचारी बंद कर चले गए। इससे कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जानबूझकर किसानों को खाद गोदाम से टरका दिया जाता है। इससे किसानों को बाजार में महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ती है। कांग्रेस सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर योगेश कुमार गौड़ और सीओ सिटी सुनील दत्त ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों का कहना था कि इफको गोदाम अवकाश के कारण बंद है। जबकि मंडी समिति में ही स्थित यूपी एग्रो केंद्र पर किसान खाद खरीद सकते है। इस पर कार्यकर्ता किसानों को लेकर यूपी एग्रो केंद्र पहुंच गए। वहां कर्मचारियों ने बताया कि गोदाम प्रभारी घर चले गए है। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं का कहना था कि जानबूझ कर किसानों को खाद नहीं दी जा रही है। जबकि मंडी के बाहर अधिक दाम में खाद बेची जा रही है। हालांकि बाद में एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद किसानों को यूपी एग्रो केंद्र से खाद किसानों को उपलब्ध कराई गई। तब कार्यकर्ताओं का हंगामा शांत हुआ। एसडीएम को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहर अध्यक्ष अभिनव गुप्ता गोल्डी, महासचिव यूसुफ मलिक, ईश्वर दयाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।