{"_id":"5f36db198ebc3e41114e1a6d","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly4163088142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरे सांड़ को निकालने उतरे तीन भाई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरे सांड़ को निकालने उतरे तीन भाई, एक की मौत
विज्ञापन
अनूप यादव। फाइल फोटो।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसारपुर (लखीमपुर-खीरी)। मैलानी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरिगवां में शुक्रवार को कुएं में गिरे सांड़ को निकालने के लिए उतरे तीन भाइयों में एक की मौत हो गई तो दो भाइयों की हालत खराब हो गई। उन्हें बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। सांड़ को भी फायर ब्रिगेड कर्मियों बाहर निकाल लिया गया।
ग्राम भरिगवां निवासी गुड्डू सक्सेना के घर के बाहर स्थित कुएं में गुरुवार रात एक सांड़ गिर गया। सुबह ग्रामीणों ने जब कुएं में सांड़ गिरा देखा तो उसे निकालने के लिए गांव के अनूप यादव (42) पुत्र रामसिंह कुएं में उतर गए। जब वह सांड़ को निकालने में सफल नहीं हुए तो उनके छोटे भाई अनिरुद्ध यादव और आदित्य यादव भी कुएं में उतर गए। करीब 40 फुट गहरा कुआं होने से आक्सीजन की कमी से तीनों भाइयों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना कार्यवाहक थानाध्यक्ष मैलानी सतीशचंद्र यादव को दी गई। जिसपर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से बेहोश तीनों भाइयों को कुएं से बाहर निकाला। तीनों को सीएचसी बांकेगंज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान अनूप की मौत हो गई। उसके दो भाइयों का इलाज चल रहा है जिनकी हालत में सुधार है। इधर, जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों और पुलिस वालों ने बाद में कुएं में पानी भरकर सांड़ को भी सकुशल बाहर निकाल लिया।