फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

उर्स-ए-रजवी: कुल पर बंद रहेगा पुराना बस अड्डा

Thu, 17 Oct 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। उर्स-ए-रजवी के कुल के दिन पुराना रोडवेज अड्डे से बसों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान यहां की बसों को सेटेलाइट स्टैंड पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। कुल से पहले भी दोनों दिन यहां से बसों को चलाने पर रोक लगाई जा सकती है लेकिन यह फैसला उर्स में आने वाली भीड़ देखकर होगा। अफसरों ने इसके बाद उर्स के दौरान तीनों दिन जंक्शन पर कड़ी पुलिस निगरानी रखने का फैसला लिया है। ट्रेनों के संचालन पर भी अफसरों की नजर रहेगी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि जंक्शन के बाहरी क्षेत्र में वाहनों और भीड़ को नियंत्रित करने पर फोकस रहेगा। जंक्शन पर अंदर भी जरूरत से ज्यादा भीड़ अचानक नहीं होने दी जाएगी। अचानक किसी गाड़ी का प्लेटफार्म नहीं बदला जाएगा ताकि भगदड़ की स्थिति न बने। स्टेशन पर सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बलों के साथ ही पुलिस को भी तैनात किया जाएगा। संदिग्धों की तलाशी होगी। उर्स के दौरान बसें शहर में नहीं आ सकेंगी। उर्स के कुल के दिन ही धनतेरस है। प्रयास रहेगा कि जायरीन शाम तक विदा हो जाएं ताकि शहर में त्योहारी खरीद के दौरान भीड़ की स्थिति न बने। चूंकि पिछली साल इसी तरह धनतेरस के दिन कुल की व्यवस्था सकुशल की जा चुकी है, इसलिए सब आसानी से मैनेज हो जाएगा।
विज्ञापन


40 सीसीटीवी, आसमान में ड्रोन रखेगा नजर
- एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि उर्स के आंतरिक और बाहरी क्षेत्र में करीब 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिनके सहारे नजर रखी जाएगी। आसमान से ड्रोन से भीड़ पर नजर रहेगी। कोई असामाजिक तत्व जायरीन के बीच में घुसकर व्यवधान पैदा करने की कोशिश करेगा तो तत्काल ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed