{"_id":"5d965ff88ebc3e0140318d78","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3787040190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी बढ़ जाने से पटाखा दुकानों को फिर शहर से बाहर करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी बढ़ जाने से पटाखा दुकानों को फिर शहर से बाहर करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आबादी बस जाने से पटाखा दुकानों को फिर से शहर के बाहर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। कुछ दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने सौ फुटा रोड और मिनी बाईपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया था। इसके आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट ने करीब तीन दर्जन दुकानों को शहर के बाहर शिफ्ट करने के निर्देश मुख्य अग्निशमन अधिकारी को दिए हैं। यहां बता दें कि करीब 13 साल पहले भी प्रशासन ने मॉडल टाउन और कुतुबखाना से पटाखा दुकानों को सौ फुटा रोड पर शिफ्ट किया था।
पटाखा की थोक एवं फुटकर की करीब तीन दर्जन दुकानें सौ फुटा और मिनी बाईपास पर हैं। इन दुकानों के आसपास आबादी हो जाने से बड़ी संख्या में दुकानों का नवीनीकरण भी नहीं किया गया है। इसे लेकर कुछ दिन पहले पटाखा विक्रेताओं ने एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार से मिलकर दिवाली का हवाला देते हुए कारोबार में नुकसान होने की बात कही थी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने सौ फुुटा और मिनी बाईपास पर पटाखा की कई दुकानों का निरीक्षण किया था। इस दौरान एक दुकान का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने एसपी सिटी अभिनंदन सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को इस संबंध में पत्र जारी किया है कि आबादी के बीच पटाखा दुकानों से अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए दुकानदारों को बुलाकर उनको शहर के बाहर शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए, जबकि पटाखा दुकानदार इस बात से नाराज है कि उनकी दुकानों को इस तरह आखिर कब तक बार-बार शिफ्ट किया जाएगा।
पटाखा की दुकानें आबादी के बीच आ आने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। इसे रोकने के लिए जरूरी है कि पटाखा दुकानों को शहर के बाहर शिफ्ट किया जाए। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
-मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट